Author: दिनरात खबर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में आज चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन करने वाले हैं। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर इस पुल का वीडियो साझा करते हुए लिखा है, “सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं।” चिनाब नदी पर 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित वास्तुकला का चमत्कार चिनाब रेल पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। यह 1,315 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज है। इसे भूकंपीय और हवा की स्थिति का सामना करने के लिए बनाया गया है। पुल का एक प्रमुख प्रभाव…

Read More

चंडीगढ़। ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी पर कई अवरोधों के बावजूद दरबार साहिब परिसर में धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस बीच कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे कट्टरपंथियों ने हाथों में जरनैल सिंह भिंडरावाला के पोस्टर लेकर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। विवाद से बचने के लिए अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गडगज ने कौम के नाम सीधा संदेश देने की बजाए अरदास में ही संदेश दे दिया। यह पहला मौका है जब जत्थेदार ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के अवसर पर कौम के नाम संदेश नहीं दिया। वर्ष 1984 में एक जून को सेना…

Read More

काठमांडू। अमेरिका ने नेपाल का स्पेशल स्टेटस ( विशेष संरक्षित सुविधा) रद्द करने की घोषणा की है। अमेरिका में इस सुविधा का उपयोग कर रह रहे 7000 से अधिक नेपाली नागरिकों को अमेरिका छोड़ कर जाने को कहा गया है। अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने नेपाल को अब तक दिए जाने वाले टेंपररी प्रोटेक्टेड स्टेट्स को रद्द कर दिया है। इससे अमेरिका में रहने वाले 7,000 से अधिक नेपाली नागरिक प्रभावित हुए हैं। फेडरल रजिस्टर में शुक्रवार को प्रकाशित एक नोटिस के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने नेपाल को अब तक दिए जाने वाले…

Read More

रांची। झारखंड अधिविध परिषद (जैक) ने गुरुवार को आर्ट्स संकाय का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार 95.62 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं, जो कि पिछले वर्ष (93.16%) की तुलना में बेहतर है। इस बार कुल 2,28,959 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2,27,222 ने परीक्षा दी और 2,17,273 छात्र सफल हुए। जैक अध्यक्ष अनिल कुमार महतो ने रिजल्ट जारी किया। स्टेट टॉपर बने देव तिवारी साहिबगंज के देव तिवारी 500 में से 481 अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बने हैं। वे प्लस टू जेके हाई स्कूल राजमहल के छात्र हैं। इस साल जैक बोर्ड 12वीं की परीक्षा…

Read More

निर्देशक, अभिनेता अरबाज खान दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। अरबाज की दूसरी पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में अरबाज और शूरा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें अरबाज उनका ख्याल रखते नजर आ रहे हैं। इसमें शूरा का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। दोनों ने अभी तक इस खुशखबरी का ऐलान तो नहीं किया है लेकिन इसे छिपाया भी नहीं है। इसलिए यह खबर पक्की है कि अरबाज 57 साल की उम्र में पिता बनेंगे। अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान इन दिनों बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में गिने जा रहे…

Read More

नई दिल्ली। ऑटोमोटिव कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने सुदर्शन वेणु को कंपनी का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। वह 25 अगस्त से अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का अपना पदभार संभालेंगे। टीवीएस मोटर कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में बताया क‍ि निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से सुदर्शन वेणु को कंपनी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। निदेशक सुदर्शन वेणु 25 अगस्त से कार्यभार संभालेंगे। टीवीएस बोर्ड का यह निर्णय ऐसे समय में आया है, जब वर्तमान चेयरमैन राल्फ स्पेथ ने पुनर्नियुक्ति लेने से इनकार कर दिया है। वे 22 अगस्त को कंपनी की एजीएम के बाद…

Read More

जकार्ता। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु का इंडोनेशिया ओपन 2025 में सफर गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग के हाथों हार के साथ समाप्त हो गया। सिंधु ने मैच की अच्छी शुरुआत की और पहले गेम में 10-16 से पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए गेम 21-18 से अपने नाम किया। हालांकि, दूसरे गेम में चोचुवोंग ने आक्रामक खेल दिखाया और 10 अंकों की बढ़त बनाते हुए गेम 21-10 से जीत लिया। निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ी लंबे समय तक बराबरी पर रहीं, लेकिन आखिरी क्षणों में चोचुवोंग ने बढ़त बनाते हुए गेम 21-18 से…

Read More

काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के खिलाफ पतंजलि योगपीठ के नाम पर हुए जमीन घोटाले में चार्जशीट दाखिल की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज काठमांडू के स्पेशल कोर्ट में दायर चार्जशीट में पूर्व प्रधानमंत्री समेत चार मंत्रियों को नामजद किया है। इसके साथ ही माधव कुमार नेपाल की संसद सदस्यता निलंबित हो गई है। स्वामी रामदेव के पतंजलि योगपीठ को नेपाल सरकार ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय तथा शोध संस्थान बनाने के लिए बहुत ही सस्ती कीमत में सरकारी जमीन दी थी। कुछ साल के बाद पतंजलि ट्रस्ट नेपाल ने उस जमीन को खरीदने के लिए सरकार…

Read More

अररिया । विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में गुरुवार को पर्यावरण के प्रति जागरूकता को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ जागरूकता रैली निकाली गई।इस मौके पर मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल और मोहिनी देवी मेमोरियल अस्पताल परिसर में सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम का आयोजन मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल और पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आयोजित किया गया था। आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में स्कूल के दो सौ छात्र छात्राओं ने भाग लिया और पर्यावरण सुरक्षा थीम पर अपनी कल्पना की आधार पर कैनवास पर रंग उकेरे।पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सफल…

Read More

रांची। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता की पत्नी के सर्टिफिकेट को लेकर दर्ज मामले की सीबीआई जांच करने को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने गुरुवार को इस जनहित याचिका को खारिज कर दिया। पूर्व में सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। प्रार्थी के अधिवक्ता की ओर से सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया था कि गया के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुराग गुप्ता की पत्नी शिखा गुप्ता के मास्टर ऑफ आर्ट्स (एमए) इतिहास…

Read More