पूर्णिया। नव पदस्थापित जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने आज पूर्णिया एयरपोर्ट से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने सभी अधिकारियों से यहां हो रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग पूर्णिया एवं संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि पूर्णिया सिविल एनक्लेव को जाने वाली सभी सड़कों का निर्माण कार्य त्वरित गति से निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
