Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

पीएम मोदी की चुनावी जीत के बाद दिल्ली इकाई के नेताओं के साथ पहला संवाद, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड पर हुई चर्चा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 12, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

–

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी सांसदों और विधायकों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास पर उनकी यह बैठक करीब साढ़े तीन घंटे तक चली। लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत और विधानसभा चुनाव 2025 में निर्णायक बहुमत हासिल करने के बाद यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री ने पार्टी के दिल्ली इकाई के नेताओं के साथ सीधे संवाद किया।

यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब केंद्र में भाजपा सरकार को 11 वर्ष पूरे हो चुके हैं और साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार के 100 दिन भी पूर्ण हो चुके हैं। इस अवसर को पार्टी नेताओं ने एक “सांकेतिक और उत्सवपूर्ण” क्षण बताया।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में दिल्ली के 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी विधायकों से चर्चा की। साथ ही उन्होंने सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा संपर्क अभियान बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने ‘क्लीन दिल्ली ग्रीन दिल्ली’ मिशन पर काम करने का मंत्र दिया। राजधानी का विकास किस तरह से किया जाए, इस पर भी प्रधानमंत्री ने विधायकों व सांसदों को टिप्स दिए।

वहीं मुलाकात को लेकर दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष और भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, “यह एक सुनहरा दौर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और अब दिल्ली में भी शानदार कार्य हुआ है, जिसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देने आए हैं।”

See also  क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिल्ली के भविष्य के लिए निर्धारित राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण पर चर्चा करना था। उन्होंने कहा, “पहले जब हम चुनाव जीतकर मिले थे, तब हमारे पास दिल्ली की सत्ता नहीं थी, लेकिन आज 27 वर्षों के बाद भाजपा ने यहां सरकार बनाई है।”

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.