Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

जमशेदपुर: बढ़ते अपराध और अतिक्रमण के खिलाफ जन सुविधा मंच का विरोध प्रदर्शन

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 12, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम: साकची थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते अनैतिक कार्यों, अवैध कारोबार, चोरी, सट्टेबाजी, जुए और सड़क पर फैले अतिक्रमण के विरोध में जन सुविधा मंच के बैनर तले स्थानीय नागरिकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने साकची थाना परिसर के सामने जमकर नारेबाजी की और थाना प्रभारी आनंद मिश्रा पर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि साकची क्षेत्र में खुलेआम अवैध गतिविधियां हो रही हैं। खासकर काशीडीह,बस स्टैंड और पुराना कोर्ट एरिया में चोरी, छिनतई, नशाखोरी और सट्टेबाजी जैसे मामलों में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन स्थानीय पुलिस इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। थाना पर शिकायत लेकर जाने पर वहां से भगा दिया जाता है। सुविधा मंच के संयोजक ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से ये गतिविधियां फल-फूल रही हैं। प्रदर्शन के दौरान गुस्साए लोगों ने थाना परिसर के कुछ बैनर भी फाड़ दिए।

वहीं दूसरी ओर, साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए प्रदर्शन की पृष्ठभूमि को लेकर कई अहम जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि काशीडीह क्षेत्र में सरस्वती पूजा के दौरान दो पक्षों में दो बार झड़प हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उस समय किसी की सिफारिश नहीं सुनी गई थी और कानून के अनुसार कार्रवाई की गई थी।

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि मोदी परिवार से जुड़े एक मामले में, जब एक व्यक्ति की ओर से अपने बुजुर्ग पिता को भोजन-पानी नहीं दिया जा रहा था, तब भी पुलिस ने हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा कि उस समय जो लोग पुलिस से नाराज हुए थे, वही अब विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

See also  जमशेदपुर में माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर पप्पू सरदार ने रचाई तीन बेटियों की शादी

प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग उग्र हो गए और पुलिस के कुछ बैनरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसपर थाना प्रभारी ने सख्ती से कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

जन सुविधा मंच ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर क्षेत्र में जल्द कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.