Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

व्यापार समझौते के लिए भारत और यूरोपीय संघ के बीच गैर-टैरिफ बाधाओं को दूर करना महत्वपूर्ण

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 12, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए गैर-शुल्क बाधाओं का समाधान ढूंढना महत्वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा क‍ि दोनों पक्ष इन मुद्दों का हल निकालने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

भारत-स्वीडन उच्च स्तरीय व्यापार और निवेश नीति फोरम में स्वीडिश उद्यम परिसंघ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए वार्ता को अंतिम रूप देने के काफी करीब हैं। भारत और यूरोपीय संघ दोनों पक्षों की कंपनियों के लिए कारोबार को सुचारू बनाने के समाधान ढूंढने के लिए सक्रिय रूप से चर्चा कर रहे हैं।

केंद्रीय वाणिज्‍य मंत्री ने एक्‍स पोस्‍ट पर जारी बयान में लिखा है, ‘’भारत-स्वीडन उच्च स्तरीय व्यापार और निवेश नीति फोरम में स्वीडिश उद्यम परिसंघ को संबोधित करने और अग्रणी स्वीडिश और भारतीय व्यवसायों के साथ जुड़ने पर प्रसन्नता हुई। दोनों पक्षों के बीच सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में जारी प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर संयुक्त पत्र, मजबूत आर्थिक संबंधों और समावेशी विकास के भविष्य को बनाने के लिए हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।‘’

उन्‍होंने कहा कि भारत-स्वीडन साझेदारी इस बात का एक मॉडल है कि कैसे दो विविध अर्थव्यवस्थाएं साझा दृष्टिकोण और सहयोग के जरिए पारस्परिक लाभ पैदा कर सकती हैं। इन विचार-विमर्शों को ठोस अवसरों में बदलने की उम्मीद है।

इससे पहले केंद्रीय वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल ने स्वीडन की कंपनी टेट्रापैक के एमडी मैरी सैंडिन के साथ बैठक की। इस दौरान टिकाऊ पैकेजिंग समाधानों में सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इसके साथ ही, भारत में अनुसंधान एवं विकास पहलों के विस्तार और उन्नत उपकरण निर्माण में क्षमताओं को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की। इसके अलावा स्वीडन-भारत व्यापार परिषद और भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित रात्रिभोज में स्वीडिश व्यापार जगत के नेताओं के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्‍होंने भारत में निवेश के महत्वपूर्ण अवसरों पर प्रकाश डाला।

See also  'सितारे जमीन पर' की कमाई में चौथे दिन आई गिरावट, 8.50 करोड़ रुपये कमाए

उल्‍लेखनीय है कि भारत और 27 देशों के यूरोपीय संघ के बीच आठ साल से अधिक समय के अंतराल के बाद जून 2022 में फिर से वार्ता शुरू हुई। बाजारों को खोलने के स्तर पर मतभेदों के कारण 2013 में यह वार्ता रुक गई थी।

गोयल, स्वीडन की अपनी आधिकारिक दौंरे पर यहां पहुंचे है। इस यात्रा के दौरान वह दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए स्वीडन के अपने समकक्ष तथा कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। स्वीडन 27 देशों वाले यूरोपीय संघ का सदस्य है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.