वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके विशेष विमान के उतरते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से उनका काफिला नदेसर स्थित ताज होटल की ओर रवाना हुआ। पूरे मार्ग में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने ढोल-नगाड़े की थाप और शंखवादन के बीच पुष्पवर्षा कर प्रधानमंत्री का भव्य…
Author: दिनरात खबर
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर सभी भारतीय नागरिकों से रूसी सेना में शामिल होने के किसी भी प्रस्ताव से दूर रहने का आग्रह किया है। मंत्रालय का कहना है कि यह खतरों से भरा है। रूसी सेना में हाल ही में भारतीय नागरिकों की भर्ती का संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि सरकार ने पिछले एक साल में कई मौकों पर इसमें निहित जोखिमों और खतरों को रेखांकित किया है और भारतीय नागरिकों को तदनुसार आगाह किया है। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली और मॉस्को दोनों जगहों पर…
वाशिंगटन (अमेरिका)। राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के करीबी और दक्षिणपंथी युवा कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या से सारा देश हिल गया। दलगत भावना से ऊपर उठकर शोक में डूबे देश में फिर से बंदूक हिंसा के खिलाफ आवाज भी उठनी शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे राजनीतिक हत्या बता रहे हैं। चार्ली किर्क को बुधवार दोपहर यूटा वैली विश्वविद्यालय में टर्निंग पॉइंट यूएसए कार्यक्रम के दौरान गोली मारी गई। लहूलुहान चार्ली को बचाया नही जा सका। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। संयुक्त राज्य अमेरिका के हर-छोटे बड़े सूचना संचार माध्यम में चार्ली की मौत…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवाली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से शेयर बाजार की चाल में मामूली गिरावट भी आई। इसके बावजूद दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में बने रहे। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.52 प्रतिशत और निफ्टी 0.55 प्रतिशत की…
बॉलीवुड की सबसे चर्चित कोर्ट रूम ड्रामा फ्रेंचाइजी ‘जॉली एलएलबी’ एक बार फिर से दर्शकों के सामने हाजिर होने के लिए तैयार है। फैंस जिस लम्हे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार आ ही गया। निर्माताओं ने ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रति उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। कोर्ट में भिड़ेंगे दो जॉलीट्रेलर में अरशद वारसी (जगदीश त्यागी उर्फ जॉली) और अक्षय कुमार (जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली) आमने-सामने होंगे, जहां कोर्ट रूम में उनकी जबरदस्त नोकझोंक देखने को मिलेगी। ट्रेलर में…
पटना।बिहार में अगले माह विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने राज्य के सभी जिलों के मतदान केंद्रों का निर्धारण कर दिया है, जो एक बड़ी चुनावी प्रक्रिया का अहम हिस्सा है।पटना जिला, जहां सबसे अधिक 14 विधानसभा क्षेत्र हैं, वहां 5,665 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, आगामी चुनाव में कुल 243 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 90,712 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। यह संख्या पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 12,817 अधिक है। इस वृद्धि का मुख्य कारण यह है कि अब एक मतदान केंद्र पर अधिकतम…
रांची। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज से आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी हुई है। वहां से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं। संदिग्ध आतंकी की पहचान असहर दानिश के रूप में हुई है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने पलामू में भी छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। रांची के पकड़ा गया असहर दानिश…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के बाद कई बैठकों के बाद प्रधानमंत्री मोदी केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उप-राष्ट्रपति पद पर जीत हासिल करने के लिए सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, किरेन रिजिजू, अर्जुनराम मेघवाल, राम मोहन नायडू और संजय झा भी प्रल्हाद जोशी के घर सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल राधाकृष्णन…
काठमांडू (नेपाल)। देश में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आंदोलन का आज (बुधवार) तीसरा दिन है। नेपाल की सेना ने हिंसा रोकने के लिए मंगलवार रात 10 बजे से पूरे देश का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। सेना ने कहा कि मुश्किल घड़ी का फायदा उठाकर कुछ उपद्रवी आम लोगों और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचा रहे हैं। सेना ने अपील की है कि लोग ऐसी गतिविधियां बंद कर दें। नेपाल में आज राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल की मौजूदगी में नेपाल सेना और प्रदर्शनकारी युवाओं के बीच औपचारिक बातचीत होनी है। हालांकि, अभी इसका समय…
वाशिंगटन (अमेरिका)। राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने कहा कि वह “आने वाले हफ्तों में” भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात करने का इरादा रखते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों नेता एक मुश्किल व्यापार विवाद को सुलझाने के लिए एक समझौते पर पहुंच पाएंगे।ब्लूमबर्ग डॉट कॉम के अनुसार, ट्रंप ने नौ सितंबर को सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका अपने दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। मैं आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी…
