Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

दिनरात खबरBy दिनरात खबरSeptember 8, 2025 स्पोर्ट्स No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली।मोहम्मद नवाज़ के हैट्रिक सहित 5 विकेट की बदौलत पाकिस्तान ने रविवार रात शारजाह में खेले गए फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 75 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज़ जीत ली है। इस सीरीज में तीसरी टीम यूएई की थी।

मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 141/8 रन बनाए। फखर ज़मान ने 27 और मोहम्मद नवाज़ ने 25 रन की अहम पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने 3 विकेट, जबकि नूर अहमद ने 2 विकेट हासिल किए।

जवाब में अफगानिस्तान की टीम 15.5 ओवर में सिर्फ 66 रन पर सिमट गई। पारी की शुरुआत से ही उनके विकेट गिरते रहे। शाहीन अफरीदी ने पहले ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज़ को आउट किया। इसके बाद अबरार अहमद और नवाज़ ने लगातार झटके दिए। नवाज़ ने छठे और सातवें ओवर में दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई और इब्राहिम ज़ादरान को आउट कर हैट्रिक पूरी की। उन्होंने कुल पांच विकेट अपने नाम किए। सुुफियान मुकीम और अबरार अहमद ने दो-दो विकेट लिए।

यह अफगानिस्तान का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा सबसे कम स्कोर रहा। पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाज़ी के दम पर 75 रनों से जीत दर्ज कर त्रिकोणीय सीरीज का खिताब अपने नाम किया।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड:

पाकिस्तान: 141/8 (20 ओवर) – फखर ज़मान 27, मोहम्मद नवाज़ 25; राशिद खान 3/38, नूर अहमद 2/17

अफगानिस्तान: 66 (15.5 ओवर) – राशिद खान 17; मोहम्मद नवाज़ 5/19, सुुफियान मुकीम 2/9, अबरार अहमद 2/17

परिणाम: पाकिस्तान 75 रनों से विजयी

See also  भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय टी 20 सीरीज: ज़मान और अबरार की चमक से पाकिस्तान की यूएई पर आसान जीत

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.