Author: दिनरात खबर

पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनी बाजार इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई। बहन के अफेयर से खफा एक युवक ने अपनी ही सगी बहन को गोली मार दी। आरोपी भाई ने घर में मौका पाकर बहन पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं, जिसमें से दो गोलियां उसे जा लगीं। आनन-फानन में परिजनों ने खून से लथपथ लड़की को जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान मधुबनी थाना क्षेत्र निवासी सुधीर केसरी की 27 वर्षीय बेटी छोटी कुमारी केसरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि…

Read More

हजारीबाग।हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के सिरसी डामोडीह गांव में मंगलवार को एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र(सीएसपी)में लूट का मामला प्रकाश में आया है। सीएसपी संचालिका खेलांति कुमारी पूजा कर रही थीं। इसी दौरान दो युवक ग्राहक बनकर सेंटर में घुसे। उन्होंने पिस्टल दिखाकर दो लाख 52 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। अपराधी सेंटर का शटर बाहर से बंद कर फरार हो गए। खेलांति ने बताया कि दो लोग सेंटर पर आए और 10 हजार रुपये निकालने की बात कही। जैसे ही मैंने इन्वर्टर ऑन किया, उनमें से एक ने मेरे सिर पर पिस्टल सटा दिया और मेरा मुंह…

Read More

नई दिल्ली।​ सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ​एक बार फिर किसी भी युद्ध में थल सेना ​की भूमिका को सबसे​ ज्यादा महत्वपूर्ण ​बताया है।​ जनरल द्विवेदी ने युद्ध के बदलते स्वरूप और परिवर्तनकारी सुधारों के तहत उभरती तकनीकों को अपनाने के भारतीय सेना के प्रयासों पर भी बात की।​ सेना प्रमुख ने दोहराया​ कि चूंकि, हमारे सामने ढाई मोर्चों पर ​खतरा है, इसलिए जमीन ही​ हमेशा जीत की मुद्रा बनी रहेगी।​ उन्होंने जोर दिया कि सेनाओं ​का थिएटराइ​जेशन ही इसका समाधान है​, क्योंकि कमान की एकता​ ज्यादा जरूरी है। सेना प्रमुख​ मंगलवार को नई ​दिल्ली में अखिल भारतीय प्रबंधन…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर मुहर लगी। राज्य सरकार ने जहां आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाया, वहीं थानों में सीसीटीवी लगाने और नए संस्थानों के निर्माण पर भी हरी झंडी दे दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत 50 करोड़ की राशि की स्वीकृति दे दी। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय सात हजार (7000) रूपए प्रतिमाह से बढ़ा कर नौ हजार रुपये प्रतिमाह (9000) तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय चार…

Read More

नई दिल्ली। संसद भवन में उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदान किया जिसके बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया और राहुल गांधी समेत तमाम सांसदों ने संसद भवन पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 6 बजे से वोटों की गिनती होगी। इस चुनाव में एनडीए के सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी गठबंधन के साझा उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है। दोनों ही गठबंधन अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

Read More

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी ‘द बंगाल फाइल्स’ से दर्शकों और निर्माताओं को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं छोड़ पाई। मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और सिमरत कौर जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की शुरुआत काफी सुस्त रही। हालांकि वीकेंड के चलते इसकी कमाई में हल्का-सा उछाल दर्ज किया गया। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘द बंगाल फाइल्स’ ने अपनी रिलीज़ के तीसरे दिन यानी पहले रविवार को 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 6.65 करोड़ रुपये तक पहुंच…

Read More

पटना:बिहार पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। औरंगाबाद में बिहार पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के संयुक्त खोजी (सर्च) अभियान में बीती रात हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। औरंगाबाद पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत औरंगाबाद जिले के टण्डवा थानांतर्गत लगड़ाही पहाड़ के पास औरंगाबाद पुलिस, एसएसबी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने नक्सलियों के द्वारा छिपाए गए भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की ओर से जारी प्रेस…

Read More

नई दिल्ली।भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने सीएएफए नेशंस कप में इतिहास रचते हुए ओमान को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। यह मुकाबला सोमवार को ताजिकिस्तान के हिसोर सेंट्रल स्टेडियम में खेला गया।यह पहली बार है जब भारत ने वेस्ट एशिया की इस उच्च रैंकिंग वाली टीम को मात दी है। हिसोर सेंट्रल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा। भारत की ओर से उदांता सिंह ने बराबरी का गोल दागा। इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में गया, जहां ओमान ने शुरुआती दो मौके गंवा दिए। भारत के गोलकीपर…

Read More

पूर्वी सिंहभूम:सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित निराला पथ में सोमवार देर रात तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर हुए विवाद ने पूरे इलाके को तनावपूर्ण बना दिया। पति-पत्नी के बीच घरेलू झगड़े ने देखते ही देखते बस्ती में हंगामे का रूप ले लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और धार्मिक संगठन के सदस्य मौके पर पहुंच गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में कालू बागान निवासी एक मुस्लिम व्यक्ति से हुई थी। शादी के समय उसने स्पष्ट कर दिया था…

Read More

नई दिल्ली। भारत के 17वें उप राष्ट्रपति के चयन के लिए मतदान की प्रक्रिया मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हो गई। इस चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नए संसद भवन में पहुंच कर सबसे पहला वोट डाला। मतों की गिनती आज शाम की जाएगी। इस चुनाव में एनडीए के सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी गठबंधन के साझा उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है। उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान का दौर शुरू हो गया है। मतदान प्रक्रिया नए संसद भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी।इसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य मतदान…

Read More