Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

पलामू में नगर निगम के 400 से अधिक कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, तीन महीने से नहीं मिला है वेतन

दिनरात खबरBy दिनरात खबरSeptember 8, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पलामू। तीन महीने से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण नगर निगम के 400 से अधिक विभिन्न स्तर के कर्मियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार कर दिया है। अपनी मांगों पर जोर डालने के लिए सभी कर्मचारियों ने सुबह 8 बजे कार्यालय के पास प्रदर्शन किया और जल्द भुगतान की मांग की। सारे कर्मी हाजिरी बनायेंगे, लेकिन कार्य नहीं करेंगे।

कार्य बहिष्कार को लेकर झारखंड लोकल वॉडिज इम्प्लाइज फेडरेशन की मेदिनीनगर इकाई से जुड़े सारे कर्मी सुबह एकत्रित हुए और छहमुहान स्थित कार्यालय और समाहरणालय स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

कर्मियों ने कहा कि गत एक जून से नगर आयुक्त की पदस्थापना नहीं हुई है। ऐसे में वेतन भुगतान का मामला लंबित है। कई स्तरों पर वेतन भुगतान की मांग करने पर कोई पहल नहीं होने के कारण निगमकर्मियों ने खुद को काम से अलग करने का निर्णय लिया।

इकाई के अध्यक्ष बिशुन राम चन्द्रवंशी ने कहा कि नगर आयुक्त के नहीं रहने के कारण भुगतान पर असर पड़ा है। सभी स्तर के कर्मियों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है। एक सितंबर को सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर 7 सितंबर तक वेतन भुगतान की मांग की थी। तय समय में कोई निर्णय नहीं हुआ। ऐसे में सारे कर्मी कार्य पर उपस्थित रहते हुए वेतन भुगतान नहीं होने तक कोई कार्य नहीं करेंगे।

मौके पर सारे कर्मियों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और भुगतान जल्द करने का आग्रह किया।

See also  रांची: सिरमटोली ओवर ब्रिज निर्माण के लिए रेलवे ब्लॉक, ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.