Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

बिहार के सीवान में गरजे पीएम मोदी, बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 20, 2025 बिहार No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सीवान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की प्रगति और केंद्र सरकार की योजनाओं का लेखा-जोखा पेश करने के साथ ही विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार अब विकास की रफ्तार पकड़ चुका है और इसे बनाए रखने के लिए जनता को सतर्क रहना होगा।

प्रधानमंत्री ने पुराने दौर के “जंगलराज” की याद दिलाते हुए कहा, “जो लोग कभी जंगलराज लाए थे, वे फिर से अपने पुराने कारनामों को दोहराने के लिए मौके की तलाश में हैं। वे बिहार के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा जमाना चाहते हैं। इसके लिए हर संभव हथकंडे अपना रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जनता से अपील की कि वे ऐसे तत्वों को पहचानें और उन्हें बिहार की समृद्धि की यात्रा में ब्रेक लगाने से रोकें। उन्होंने कहा, “पंजा और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के गौरव को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने इतनी लूट-खसोट मचाई कि गरीबी बिहार की पहचान बन गई थी, लेकिन अब बिहार बदल रहा है और इसकी तस्वीर बदलने में एनडीए सरकार की बड़ी भूमिका है।”

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि वह हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे हैं, जहां भारत की तेज़ प्रगति की वैश्विक स्तर पर सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है और इसमें बिहार की बड़ी भूमिका होगी।

इस दौरान उन्होंने सीवान से बिहार के लिए कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि बीते दस वर्षों में राज्य में 55 हजार किमी ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ है, 1.5 करोड़ घरों को बिजली और पानी से जोड़ा गया है और 45 हजार से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर बनाए गए हैं।

See also  पटना में यूनानी मेडिकल कॉलेज के भवन का शिलान्यास, पांच मंजिला भवन पूरी तरह मार्डन तकनीक से लैस

मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में देशभर में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को मात दी है, जिसमें बिहार की भूमिका अहम रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में जो विकास हुआ है, उसकी मिसाल आज देश ही नहीं, विश्व भी दे रहा है। प्रधानमंत्री ने बिहारवासियों को यह भरोसा दिलाया कि उनका प्रयास अभी थमा नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं चुप बैठने वालों में से नहीं हूं। बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करना है।”

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.