Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

रामगढ़: सोनाली सुसाइड कांड में आईजी ने एसआई ओंकार पाल को किया निलंबित

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 20, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के रांची रोड इंदिरा कॉलोनी में सुसाइड करने वाली युवती सोनाली सिंह के मामले में पुलिस ने पहली कार्रवाई की है। बोकारो आईडी क्रांति कुमार गड़िदेशी शुक्रवार को रामगढ़ पहुंचे और इस पूरे मामले की जांच की। सबसे पहले उन्होंने सब इंस्पेक्टर ओंकार पाल को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी। इससे पहले भी सौरभ सिंह के सुसाइड मामले में किस तरह की जांच हुई है, उसका भी पूरा अवलोकन किया जाएगा।

सुसाइड नोट पर भी पुलिस कर रही गंभीरता पूर्वक विचार

बोकारो आईजी क्रांति कुमार गड़िदेशी ने बताया कि सोनाली ने उस वक्त आत्महत्या की जब उसके घर में कोई नहीं था। बुधवार की शाम उसके माता-पिता बाजार गए थे। इसी दौरान उसने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिस पर पुलिस गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है।

सोनाली ने किया था जियोलॉजी ऑनर्स के बाद बीएड

सोनाली के पिता विमल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी शिक्षित और समझदार थी‌। वह बीएसई जियोलॉजी ऑनर्स के बाद बीएड कर चुकी थी और सेंट एंस स्कूल रामगढ़ में साइंस की टीचर थी। उन्होंने बताया कि उनके मुहल्ले का युवक सौरभ सिंह उसे लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। उसकी शिकायत महिला थाना में की गई थी, लेकिन केवल दोनों से बॉन्ड भरवाकर मामले को बंद कर दिया गया।

दिसंबर 2024 में सौरभ ने किया था सुसाइड

सौरभ सिंह ने दिसंबर 2024 में आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद सौरभ के परिवार ने सोनाली को जिम्मेदार ठहराया और उस पर केस दर्ज कराया। रामगढ़ थाना में कांड संख्या 383/24 दर्ज हुआ और इसके बाद से सोनाली को बार-बार अनुसंधान के नाम पर थाने बुलाया जाने लगा था।

See also  कोडरमा: ढिबरा चुनने के दौरान चाल धंसने से महिला की मौत
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.