वाशिंगटन। अमेरिका दिल कुछ पसीजा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ रुख में कुछ नरमी आई है। कल दक्षिणी इजराइल के एक बड़े अस्पताल पर मिसाइल हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह अगले दो हफ्ते के भीतर तय करेंगे कि ईरान के खिलाफ इजराइल के बमबारी अभियान में शामिल होना है या नहीं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बयान में साफ किया है कि ट्रंप ने कहा, ” निकट भविष्य में ईरान के साथ बातचीत होने संभावना है। इसलिए वह अगले दो हफ्ते के भीतर…
Author: दिनरात खबर
बोकारो। हथियार के बल पर पेटरवार स्थित विदेशी शराब दुकान से लगभग 5.5 लाख रुपये लूट की घटना को गुरुवार देर रात अंजाम दिया गया है। लूट के क्रम में लुटेरों के द्वारा दो फायरिंग भी की गई। लुटेरे दो बाइक पर सवार होकर आए थे। लुटेरों की संख्या चार बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद चारों लुटेरे तेनुघाट की ओर भाग निकले,वहीं दुकान में तीन स्टाफ आनन्द भूषण, साकेत कुमार सिंह और विष्णु प्रसाद मौजूद थे। वहीं आनन्द भूषण ने बताया की एक स्टाफ बाथरूम करने के लिये बाहर निकला और बाथरूम के बाद दुकान…
बोकारो। कोलकाता एसटीएफ, रांची एटीएस और बोकारो पुलिस के संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध निर्माण कर रहे गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। टीम ने हथियार निर्माण का मटेरियल बरामद किया है। पुलिस टीम ने जरीडीह बाजार के कलाली रोड स्थित कावेरी मैरिज पैलेस एवं उसके सामने स्थित गोदाम में गुरुवार रात को छापेमारी की। मैरेज हॉल और गोदाम सूरज साव का बताया जाता है। उक्त काम मैरेज पैलेस के आड़ में रिहायशी इलाके में चल रहा था। इस दौरान वहां नामी गिरामी अंग्रेजी ब्रांड कंपनी का अवैध शराब का भी निर्माण किया जाता था जो की भारी मात्रा…
पुरुलिया। पश्चिम बंगाल में पुरुलिया के बलरामपुर थानांतर्गत नामशोल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास आज सुबह हुए सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जमशेदपुर-पुरुलिया नेशनल हाइवे 18 पर हुआ। पुलिस के अनुसार, बलरामपुर की ओर से आ रहे एक ट्रेलर और विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहन पलट गए। स्थानीय लोगों और बलरामपुर पुलिस ने बोलेरो सवार नौ लोगों को लहूलुहान हालत में निकाला और ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। यह सभी झारखंड के निमड़ी इलाके के…
पटना। बिहार में आगामी अक्टूबर-नवम्बर माह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार में 225 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। इस टारगेट को हासिल करने के लिए हर कमजोर कड़ी को ठीक किया जा रहा है। छपरा (सारण) और सीवान का इलाका महागठबंधन का मजबूत क्षेत्र माना जाता है। सीवान में दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन का बोलबाला रहा है तो छपरा लालू प्रसाद यादव का संसदीय क्षेत्र रहा है और वह वहां से चुनाव भी जीते हैं। इन दोनों जिलों में कुल 18 विधानसभा सीटें हैं। इसी को देखते हुए आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शहाबुद्दीन के…
पूर्वी चंपारण। रेलवे ने चंपारण और मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार को बड़ी सौगात दी है।अब गोरखपुर से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी।जिसकी शुरूआत 20 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिवान में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से करेगे। इस ट्रेन की शुरूआत होने से पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के साथ मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले के लोगो को कम समय में पटना पहुंचने में सहुलियत होगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार उद्घाटन स्पेशल बंदे भारत ट्रेन पाटलिपुत्र से रवाना होकर दोपहर दो बजे के करीब बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पहुंचेगी। जहां सांसद सह पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 24 जून तक बारिश होगी वहीं राज्य में रांची सहित आसपास के कई जिलों में हो रही भारी बारिश से आमजन जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रांची, खूंटी, हजारीबाग, लोहरदग्गा, गुमला सहित कई जिलों में हो रही भारी से राजधानी रांची बिजली की स्थिती चरमरा गई है। कई मुहल्लों में बिजली कटने और लो वोल्टेज की समस्या रही। इन जगहों पर इतनी हुई बारिश पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश खूंटी जिले के अड़की में 155.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वही रांची में 47.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं…
रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के रांची रोड इंदिरा कॉलोनी में आरोपित सोनाली कुमारी ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। बुधवार की रात इस खुदकुशी की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया, जिस कमरे में सोनाली ने फंदे से लटक कर खुदकुशी की। वहां चार पन्ने का सुसाइड नोट भी उन्हें मिला है। सुसाइड नोट में सोनाली ने रामगढ़ पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया…
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने आवास से पुलिस के उपयोग हेतु 520 चार पहिया एवं 98 दो पहिया वाहनों का लोकार्पण किया और इस दौरान उन्होंने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी। साथ ही विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी। कार्यक्रम की शुरूआत में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री…
अभिनेता अजय देवगन हाल ही में फिल्म ‘रेड-2’ में नजर आए थे, जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिली थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। अब अजय देवगन एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में ‘सन ऑफ सरदार-2’ का नाम भी शामिल है, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। अब आखिरकार ‘सन ऑफ सरदार-2’ से अजय देवगन की पहली झलक सामने आ गई है, और इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है। ‘सन…
