नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की स्वामित्व वाली कंपनी एयर इंडिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15 प्रतिशत की कटौती करने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती करने का ये फैसला 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद शुरू हुई सुरक्षा जांच, ईरानी एयर स्पेस के बंद होने और अन्य तकनीकी कारणों की वजह से लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में की गई ये कटौती कम से कम जुलाई के पहले पखवाड़े तक जारी रहेगी। एयर इंडिया द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा…
Author: दिनरात खबर
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच बहुप्रतीक्षित पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले बल्लेबाज केएल राहुल और करुण नायर एक बार फिर भारत की टेस्ट जर्सी में नजर आएंगे। उनके साथ स्पिनर कुलदीप यादव भी इस विदेशी दौरे पर टीम का हिस्सा होंगे। आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल ने अपने पुराने साथी करुण नायर की टीम में वापसी को लेकर खुशी जताई है। करुण नायर पूरे आठ साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में लौटे हैं…
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात ईरान पर हमले की योजना को मंजूरी दी है। उन्होंने इस बात पर अंतिम निर्णय नहीं लिया कि हमला किया जाए या नहीं। औपचारिक रूप से वह यह भी तय नहीं कर पाए हैं कि इजराइल के हवाई अभियान में शामिल हुआ जाए या नहीं। अमेरिका के ‘सीबीएस न्यूज’ चैनल ने अपनी 18 जून को प्रसारित रिपोर्ट में यह दावा एक वरिष्ठ खुफिया सूत्र और रक्षा विभाग के अधिकारी के हवाले से किया है। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि अगर तेहरान अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने पर सहमत…
नलबाड़ी (असम)। नलबाड़ी जिले के मुकालमुआ में ब्रह्मपुत्र नदी में गुरुवार सुबह नाव पलटने से पांच स्कूली बच्चों समेत छह लोग लापता हो गए। हालांकि, नाव पर सवार अन्य लोगों को बचा लिया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।जानकारी के अनुसार नलबाड़ी जिलांतर्गत बरखेत्री सर्कल के मुकालमुआ में ब्रह्मपुत्र नदी में एक यंत्र चालित नाव नादिया चर (नदी का छाड़न वाला क्षेत्र) से लारकुची पाराधरा पारघाट आ रही थी। इसी दौरान नाव दुर्घटना का शिकार हो गयी।जिला प्रशासन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद एक वयस्क व्यक्ति और पांच स्कूली छात्र-छात्राएं लापता हैं। हालांकि,…
पटना। बिहार के बेगूसराय जिले में नदी में नहाने के दौरान चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई है, वहीं तीन बच्चों को बचा लिया गया है। मृतकों में सभी बच्चे एक ही गावं के हैं, जिसमें दो बच्चे जुड़वां भाई थे। घटना के सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों के द्वारा चारों शव को बारी-बारी से बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक जिले के खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र में सागी पंचयात के नुरुल्लाहपुर गांव के कुल आठ बच्चे बूढ़ी गंडक नदी के सहनी घाट पर स्नान करने आये थे। स्नान करने के दौरान चार बच्चों की डूबने से मौत…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज बिहार में 2023 के दौरान कांस्टेबलों की भर्ती में कथित घोटाले की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में कई राज्यों में करीब एक दर्जन स्थानों पर छापा मारा है। सूत्रों ने बताया कि ईडी ने बिहार में 2023 के दौरान कांस्टेबलों की भर्ती में कथित घोटाले के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत कई राज्यों में छापा मारा है। बिहार के पटना, नालंदा, झारखंड के रांची, उत्तर प्रदेश के लखनऊ और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कम से कम एक दर्जन स्थानों पर यह कार्रवाई जारी है। बताया जा…
रांची। झारखंड के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शराब घोटाला केस में छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सिद्धार्थ सिंघानिया को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। सिद्धार्थ को रायपुर कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया जाएगा। छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी सिद्धार्थ के खिलाफ एसीबी ने पिछले दिनों कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था। इससे पहले एसीबी ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी और नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह के खिलाफ वारंट लिया था। झारखंड शराब घोटाला मामले में…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम नीट पेपर लीक मामले में रांची और पटना में छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गुरुवार की सुबह ईडी की टीम रांची के बरियातू और पटना के कई ठिकानों पर पहुंच कर तलाशी ले रही है। नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के रिश्तेदार के ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी नीट पेपर लीक मामले में हुई मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर की जा रही है। सीबीआई की ओर से दर्ज मामले के आधार पर ईसीआईआर तैयार करने के बाद ईडी ने यह कार्रवाई…
नई दिल्ली। भारत के ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत युद्धग्रस्त ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्र सकुशल स्वदेश पहुंच गए। इन्हें ईरान से पहले अर्मेनिया पहुंचाया गया। वहां से हवाई जहाज से नई दिल्ली लाया गया। इनकी पहली उड़ान आज तड़के राष्ट्रीय राजधानी पहुंची। इनको ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने अर्मेनिया पहुंचाने में मदद की। अपने बच्चों को ठीक-ठाक देखकर घरवाले खुशी से झूम उठे। इनमें से ज्यादातर छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं। ईरान से अपनी सरजमीं पर पहुंचे छात्र यासिर गफ्फार ने कहा कि वह अपने देश में आकर बहुत खुश है। ईरान के हालात बिलकुल भी ठीक नहीं हैं।…
नई दिल्ली। देश का पहला एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट ‘अर्णाला’ बुधवार को भारत के समुद्री बेड़े में शामिल हो गया। महाराष्ट्र के वसई के ऐतिहासिक ‘अर्णाला’ किले के नाम पर बना यह युद्धपोत भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को दर्शाता है। यह पोत भारत की नौसैनिक क्षमताओं में बड़ा बदलाव लाने के साथ ही तटीय सुरक्षा को मजबूत करेगा। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर समुद्री शक्ति के रूप में उभरेगा। विशाखापट्टनम के नौसेना डॉकयार्ड में आज चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान की अध्यक्षता में कमीशनिंग समारोह में जहाज को नौसेना के…
