सूरत। सूरत शहर के मोटा वराछा क्षेत्र में स्थित “सनराइज डेवेलपर्स” नामक एक कंस्ट्रक्शन ऑफिस की आड़ में चल रहे एक बड़े ऑनलाइन सट्टा और डब्बा ट्रेडिंग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सूरत पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इस गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए करीब 943 करोड़ के लेनदेन का खुलासा किया है। मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, जांच जारी है। गुप्त सूचना पर एसओजी ने ऑफिस पर छापा मारा। माैके से आरोपित नंदलाल उर्फ नंदो विठ्ठलभाई गेवरिया, विशाल उर्फ विक्की मनसुखभाई गेवरिया, भावेश जीणाभाई किहला, जयदीप कांजीभाई पीपलिया, नवनीत चतुरभाई गेवरिया, भाविन…
Author: दिनरात खबर
विरुधुनगर। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में चल रही गोकुलस पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह अचानक विस्फोट हो गया। सत्तूर के पास चिन्नाक्कमनपट्टी में हुए इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य कर्मचारी गंभीर पूर से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए शिवकाशी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी है। राहत और बचाव का कार्य जारी है। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के चिन्नाक्कमनपच्ची की पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट के कारण सात लोगों की मौत हो गयी।इस…
पटना। बिहार विधानसभा चुनावका समय जैसे जैसे सामने आ रहा है वैसे वैसे राजनीति दलाें की सक्रियता बढ़ने लगी है।यह सक्रियता विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष में भी नजर आने लगी है। इस बीच सत्ता पक्ष अपनी मजबूती दिखाने का संकेत दे रहा है।दरअसल पहली बार जनता दल यूनाइटेड ( जदयू) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरें औपचारिक रूप से लगाई गई हैं। इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक साथ नजर आ रहे हैं। यह कदम बिहार की राजनीति में संभावित नई दिशा की ओर इशारा करता है। भारतीय जनता…
बगदाद। इराक का किरकुक शहर भीषण विस्फोट की आवाज से दहल गया। उत्तरी इराक स्थित किरकुक इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सैन्य खंड पर दो रॉकेट गिरे हैं। इनमें एक से दो सुरक्षा कर्मचारियों के घायल होने की बात कही जा रही है। तीसरा रॉकेट शहर में एक घर पर गिरा है। अभी तक किसी समूह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। ईरान की मेहर और तुर्किये की अनादोलु न्यूज एजेंसी ने इराक की समाचार एजेंसी आईएनए के हवाले से किरकुक में हमले की जानकारी दी है। आईएनए के अनुसार, एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार देररात किरकुक एयरपोर्ट…
नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने आज 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर को सस्ता कर दिया। हालांकि घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गैस की कीमत तय करने के लिए हर महीने की शुरुआत में होने वाले रिवीजन के बाद कॉमर्शियल गैस की कीमतों में आज 58.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक की कमी की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार चौथे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। कीमत में की गई कटौती के बाद अब दिल्ली में 19 किलोग्राम…
मुंबई। भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आगामी 2025-26 घरेलू सत्र में मुंबई की ओर से ही खेलते नजर आएंगे। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने उनके गोवा जाने के लिए जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को वापस लेने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। एमसीए अध्यक्ष अजिक्य नाइक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “यशस्वी हमेशा से मुंबई क्रिकेट की एक गौरवशाली उपज रहे हैं। हमने उनके एनओसी वापसी के आवेदन को स्वीकार कर लिया है और वह आगामी घरेलू सत्र में मुंबई के लिए उपलब्ध रहेंगे।” इस साल अप्रैल में जायसवाल ने गोवा के लिए खेलने के इरादे से…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के झारखंड और बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार रात एक बड़ी लूट की घटना सामने आई। पुराना बाजार स्थित प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक अरुण नंदी से तीन हथियारबंद बदमाशों ने उनके घर के बाहर पिस्तौल और चाकू की नोंक पर डेढ़ किलो सोने के गहने और 50 हजार रुपये नगद से भरा बैग लूट लिया। यह पूरी वारदात मिस्त्री पाड़ा स्थित उनके आवासीय परिसर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पुलिस की तत्परता से एक आरोपित बंगाल से पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट में घरेलू नीति विधेयक (बिग ब्यूटीफुल बिल) पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। उनकी रिपब्लिकन पार्टी के कई सीनेटर इस बिल के खिलाफ उठ खड़े हुए हैं। इस बीच व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति के इस विधेयक को पारित करने के लिए सीनेटरों पर दबाव डाला है। ट्रंप ने फेडरल रिजर्व पर एक हस्तलिखित नोट जारी किया है। इसमें फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल पर देश का बहुत सारा पैसा खर्च करने का आरोप लगाया गया है। ट्रंप ने मांग की कि वे ब्याज दरों में बहुत अधिक कटौती…
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है। मंडी जिले में बीती रात कई जगह बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, जिसमें 7 से 8 मकान बह गए। हैंकरसोग उपमंडल में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की आयु 45 वर्ष है जबकि दो अन्य लापता हैं। करसोग के डीएसपी ने इसकी पुष्टि की। मंडी जिला के गोहर के स्यांज गांव में नाले में आये सैलाब में नौ लोग लापता हैं। मां-बेटी को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन अन्य की तलाश जारी है। मंडी जिले में कई जगह तबाही का मंजर है। पंडोह बाजार में…
पटना। पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस सिलसिले में हवाई अड्डा थाना में मामला दर्ज किया गया है। ई-मेल में लिखा है कि एयरपोर्ट पर बम रखा गया है और वह जल्द फटने वाला है। एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। हवाईअड्डे के अधिकारियों ने पूरे परिसर में व्यापक छानबीन की है। जांच के दौरान कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। बीती देररात हवाई अड्डा थाना में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ई-मेल भेजने वाले का पता करने…
