जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्री अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ अमरनाथ यात्रा आरंभ हो गई। उपराज्यपाल सिन्हा ने इससे पहले जम्मू के यात्री निवास बेस कैंप में पूजा-अर्चना की। बेस कैंप से तीर्थयात्रियों के रवाना होते ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजे। जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच कुल 5892 श्रद्धालु घाटी के लिए रवाना हुए। इसमें 2487 श्रद्धालु बालटाल मार्ग के लिए जबकि 3403 पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए। कश्मीर घाटी से…
Author: दिनरात खबर
आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मेट्रो इन डिनो’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। रिलीज़ डेट नज़दीक आने के साथ ही दोनों कलाकार जोर-शोर से प्रचार में लगे हैं। हाल ही में प्रमोशन के सिलसिले में आदित्य और सारा ने मेट्रो ट्रेन से सफर किया और लोगों के बीच फिल्म का अनुभव शेयर किया। इसके अलावा वे लगातार विभिन्न कार्यक्रमों और इवेंट्स में भी शिरकत कर रहे हैं, ताकि दर्शकों से सीधा जुड़ाव बनाया जा सके। फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों ‘ के प्रमोशन की रफ्तार तेज हो गई है। इसी कड़ी में…
इंफाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से बीते 30 जून और एक जुलाई को कई जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन के शीर्ष नेता समेत पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जेडयूएफ (जे) के स्वयंभू उप प्रमुख नामगकलुंग कामेई उर्फ नवंबर (42) को एक जुलाई को इंफाल पश्चिम के केकरुपट के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से 9 एमएम की पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। उसी दिन इंफाल पूर्व में पुलिस ने केवाईकेएल (सोरेपा) के मुतुम इबोहनबी सिंह (49)…
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान सिर्फ एक शानदार अभिनेता ही नहीं, बल्कि बेहतरीन सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले कलाकार भी माने जाते हैं। उनके फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने फिल्म तन्वी द ग्रेट का ट्रेलर देखा, जो उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत ही इसकी सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर न सिर्फ फिल्म की तारीफ की, बल्कि इसके निर्देशन और अभिनय को भी खास बताया। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म को शाहरुख के एक करीबी ने निर्देशित किया है और…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार देर रात हुई लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक के पास प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक अरुण नंदी अपने आवासीय परिसर मिस्त्री पाड़ा लौट ही रहे थे कि बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें चाकू और पिस्तौल दिखाकर उनका बैग लूट लिया। बैग में लगभग डेढ़ किलो सोने के आभूषण और 50,000 नकद थे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पश्चिम बंगाल की दिशा में फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल…
भागलपुर। जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव में मंगलवार को एक 17 वर्षीय किशोर सोनू कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जहर खाने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही सोनू की मौत हो गई। परिजन का कहना है कि सोनू ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं है। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर घटना की सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौराधाम को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के अनुरूप विकास किए जाने के लिए 882 करोड़ 87 लख रुपये की स्वीकृति सहित 24 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई है। कैबिनेट की बैठक में आज 24 एजेंडों में मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना को भी स्वीकृति मिली है। इसमें बिहार राज्य के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए निरंतर योगदान देने वाले राज्य के वरिष्ठ एवं आजीविका संकट से जूझ रहे उत्कृष्ट कलाकारों को 3000 रुपये पेंशन दिया जाएगा।…
पूर्वी सिंहभूम। साहेबगंज जिले के भोगनाडीह में सिदो-कान्हू वंशजों पर हुए लाठीचार्ज और गोलीबारी की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन आदिवासी सुरक्षा परिषद के बैनर तले आयोजित किया गया था। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश हांसद ने किया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार सिर्फ आदिवासियों के नाम पर वोट लेने का काम करती है, लेकिन जब वही आदिवासी अपने महापुरुषों की पूजा और स्मरण दिवस मनाने के लिए जाते हैं तो उन पर लाठी और गोली चलवाई जाती…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका दरबार में पूजा करने आया युवक भैरवी नदी में डूब गया था। तीन दिन पहले हुए इस हादसे के बाद पुलिस उसकी लाश की तलाश नदियों में कर रही थी। 72 घंटे के बाद उसकी लाश तेनुघाट डैम के पास मिली है। रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार खुद अपनी टीम के साथ गए थे और नदी से उसे युवक की लाश निकाली। उन्होंने बताया कि पटना से दर्शन करने आए परिवार का एक युवक नहाने के दौरान भैरवी नदी में डूब गया था। नदी का बहाव तेज होने के कारण शशि कुमार…
गोरखपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया। यह आयुष विश्वविद्यालय भटहट क्षेत्र के पिपरी में 52 एकड़ क्षेत्रफल में बना है। इस विश्वविद्यालय के निर्माण में 267.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। राष्ट्रपति सोमवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण के अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि तपस्या साधना की धरती गोरखपुर राष्ट्रप्रेम की भी भूमि है। गोरखपुर धरती से जुड़ी महानविभूतियों को नमन करते हुए राष्ट्रपति ने गीता प्रेस का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मंदिर में पूजा-अर्चना करने…
