Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

सूरत में 943 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा और डब्बा ट्रेडिंग रैकेट का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 1, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

सूरत। सूरत शहर के मोटा वराछा क्षेत्र में स्थित “सनराइज डेवेलपर्स” नामक एक कंस्ट्रक्शन ऑफिस की आड़ में चल रहे एक बड़े ऑनलाइन सट्टा और डब्बा ट्रेडिंग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सूरत पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इस गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए करीब 943 करोड़ के लेनदेन का खुलासा किया है। मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, जांच जारी है।

गुप्त सूचना पर एसओजी ने ऑफिस पर छापा मारा। माैके से आरोपित नंदलाल उर्फ नंदो विठ्ठलभाई गेवरिया, विशाल उर्फ विक्की मनसुखभाई गेवरिया, भावेश जीणाभाई किहला, जयदीप कांजीभाई पीपलिया, नवनीत चतुरभाई गेवरिया, भाविन अरविंदभाई हीरपरा, बकुल मगनभाई तरसरिया और साहिल मुकेशभाई सुवागिया काे गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी नंदलाल पर पूर्व में भी ऑनलाइन सट्टा और गेमिंग से संबंधित मामले दर्ज हो चुके हैं। फिलहाल एसओजी अन्य आरोपियों और उनके नेटवर्क खंगाल रही है।

जांच में सामने आया है कि आरोपित बिना सेबी की मंजूरी के कैस्टिलो 9, स्टॉक ग्रो, एक्सच और नेक्सनएक्सच.काॅम जैसी वेबसाइटों और सॉफ्टवेयर के माध्यम से डब्बा ट्रेडिंग और क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल जैसे खेलों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। आरोपित ग्राहकों को अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाते थे। इसके साथ ही कालेधन के लेनदेन की भी सुविधा उपलब्ध कराते थे। इस रैकेट से 250 से अधिक लोग जुड़े हुए थे। इसके साथ ही जांच में 4.62 करोड़ के बैंक ट्रांजेक्शन का भी पता लगाया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 17.30 लाख मूल्य का मुद्दामाल जब्त किया है, जिसमें 19 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 10 लाख नकद, 31 पासबुक, 87 चेकबुक और 13 सिम कार्ड शामिल हैं।

See also  मणिपुर में पांच उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.