Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर लगातार चौथे महीने हुआ सस्ता, भाव में 58.50 रुपये की कटौती

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 1, 2025 अन्य खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने आज 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर को सस्ता कर दिया। हालांकि घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गैस की कीमत तय करने के लिए हर महीने की शुरुआत में होने वाले रिवीजन के बाद कॉमर्शियल गैस की कीमतों में आज 58.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक की कमी की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार चौथे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की है।

कीमत में की गई कटौती के बाद अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के लिए 1,665 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा, जबकि जून में इसकी कीमत 1,723.50 रुपये थी। वहीं मई में इसके लिए 1,747.50 रुपये, अप्रैल के महीने में इस सिलेंडर के लिए 1,762 रुपये और उसके पहले मार्च के महीने में 1,803 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। इस तरह मार्च के बाद अभी तक 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 138 रुपये की कटौती हो चुकी है।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में की गई कटौती के बाद अब कोलकाता में इसकी कीमत 1,826 रुपये से घट कर 1,769 रुपये हो गई है। इसी तरह मुंबई में आज से ये सिलेंडर 1,674.50 रुपये की जगह 1,616 रुपये के भाव पर मिल रहा है। वहीं चेन्नई में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1,881 रुपये से कम होकर 1,823.50 रुपये हो गई है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीने से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार कटौती की जा रही है। इसके पहले अप्रैल, मई और जून के महीने में भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। मौजूदा वित्तीय वर्ष में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में अप्रैल के महीने में 41 रुपये प्रति सिलेंडर, मई के महीने में 14.50 रुपये प्रति सिलेंडर और जून के महीने में 24 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई। हालांकि अप्रैल के पहले मार्च में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 6 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

See also  टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.