हजारीबाग। हजारीबाग के मीठा तालाब स्थित प्राचीन मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। यह घटना मंगलवार देर रात की है। प्रतिमा खंडित करने की खबर फैलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में जुट गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी देर रात मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मंदिर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने का पांचवां मामला है। इससे लोगों में नाराजगी है और वे लगातार प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही…
Author: दिनरात खबर
रांची । रातू थाना क्षेत्र के चित्रकूटता गांव में एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है । मृत व्यक्ति के चेहरे पर धारदार हथियार से मारने के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों ने झाड़ी में व्यक्ति का शव देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक व्यक्ति का शव बुधवार की सुबह बरामद किया गया है। व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पूरे मामले की जांच पड़ताल…
देहरादून। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बुधवार सुबह ताछला के पास कांवड़ियों को ले जा रहा ट्रक सड़क पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। सभी कांवड़िए बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और भंडारे के लिए हर्षिल जा रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक (संख्या UP-13-बीटी-8739) फकोट से आगे ताछला के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में कुल 19 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके…
नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के 77वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने महत्वपूर्ण आर्थिक प्रगति की है। भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो 2014 के 2.1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2025 में 4.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है। पुरी ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश ने साहसिक नीतिगत सुधारों, व्यापक सामाजिक कल्याण योजनाओं और मजबूत वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से विकास की दिशा…
नई दिल्ली। देश में हाल के दिनों में हार्ट अटैक से अचानक मौत के कई मामले देखने को मिले हैं। इसके बाद ये सवाल उठने लगे कि इसका कहीं कोरोना वैक्सीन से कनेक्शन तो नहीं है। ऐसे में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 वैक्सीन को लेकर चल रही इन तमाम अफवाहों को खारिज करते स्पष्ट किया कि देश में कई एजेंसियों के माध्यम से अचानक अस्पष्टीकृत मौतों के मामले की जांच की गई है। इन अध्ययनों ने निर्णायक रूप से स्थापित किया है कि कोरोना टीकाकरण और देश में अचानक मौतों की रिपोर्ट के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है।…
रांची। राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का स्वास्थ्य स्थिर है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 81 वर्षीय शिबू सोरेन किडनी सहित कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची से दिल्ली ले जाया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और बसंत सोरेन पिछले कई दिनों से दिल्ली में हैं। वे गुरुजी की सेहत पर नजर रखे हुए है। लगातार झारखंड के नेता दिल्ली में हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है। उनके स्वास्थ्य के लिए झारखंड के विभिन्न स्थानों पर विशेष…
रांची। रांची के बरियातू इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। एक नेत्रहीन नाबालिग लड़की के साथ उसके पिता और दो सगे भाइयों की ओर से पिछले तीन वर्षों से दुष्कर्म किया जा रहा था। इतना ही नहीं, नाबालिग की मां ने उसका गर्भपात भी कराया। मामले की जानकारी मिलने के बाद बरियातू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग के पिता, एक भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा भाई, जो राज्य से बाहर है, अभी फरार है। मामले की शिकायत मिलने के बाद बरियातू पुलिस ने तुरंत जांच शुरू…
ब्रिस्टल। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार देर रात दूसरे टी20 मुकाबले में 24 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत की जीत में जेमिमा रोड्रिग्स और अमनजोत कौर ने अर्धशतक जमाकर अहम भूमिका निभाई, जिसके बाद गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को लक्ष्य से दूर रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत मिश्रित रही। स्मृति मंधाना ने पहली ओवर में दो चौकों से शुरुआत की, लेकिन जल्दी…
इस्लामाबाद। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के मानहानिक केस का सामना कर रहे और लंबे समय से जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने मामले की सुनवाई करने वाली अदालत के अधिकार क्षेत्र को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है।पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, याचिका में पीटीआई संस्थापक ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि जब तक उनकी अपील पर कोई फैसला नहीं आ जाता, तब तक मानहानि मामले में कार्यवाही स्थगित कर दी जाए। उनका तर्क है कि कानून…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अब से कुछ देर पहले पांच देशों की यात्रा पर नई दिल्ली से रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया के लिए प्रस्थान करने से पहले जारी वक्तव्य में कहा, ”मेरी इन देशों की यात्रा से वैश्विक दक्षिण में भारत के मैत्रीपूर्ण रिश्ते मजबूत होंगे।” प्रधानमंत्री के इस वक्तव्य को भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने जारी किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी साझा किया है। घाना वैश्विक दक्षिण में मूल्यवान भागीदार उन्होंने लिखा है, ” आज, मैं 02…
