Author: दिनरात खबर

जम्मू। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर जैश-ए-मोहम्मद की घुसपैठ की योजना को विफल कर दिया। इस दौरान दो आतंकवादी मार गिराए और एक गाइड को दबोच लिया। मौके से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा भी बरामद किया गया है। भारतीय सेना ने आज जारी बयान में कहा कि 29 जून को सैनिकों ने खुफिया इनपुट पर राजौरी के केरी सेक्टर में घुसपैठ के ज्ञात मार्ग पर संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया। इस स्थान पर अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सैनिकों ने घुसपैठ की फिराक के लिए छुपे हथियारों से…

Read More

ओटोवा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को दी गई धमकी आखिरकार काम आ गई। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने रविवार रात डिजिटल सेवा कर को रद्द कर दिया। डिजिटल सेवा कर की वजह से अमेजन, गूगल, मेटा, उबर और एयरबीएनबी जैसी कंपनियों पर कनाडाई उपयोगकर्ताओं से होने वाले राजस्व पर तीन फीसदी का कर लगना था। इससे अमेरिकी कंपनियों को महीने के आखिर में दो बिलियन अमरीकी डॉलर का भुगतान करना पड़ता। सीएनबीसी चैनल की खबर में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि यह ट्रंप के अमेरिकी व्यापार वार्ता को रद्द करने की घोषणा…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा को पिछले 24 घंटों के लिए स्थगित किया गया था। अब चारधाम यात्रा से प्रतिबंध हटा लिया गया है। मौसम को देखते हुए यात्रा मार्ग पर वाहन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। गढ़वाल मंडल के कमिश्नर विनय शंकर शंकर पांडेय ने यह जानकारी दी। कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि चारधाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध हटा लिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए…

Read More

पूर्वी चंपारण। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल के पैदल यात्री फुटपाथ पर रविवार देर शाम उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 47वीं बटालियन के जवानों ने नए पोस्ट निर्माण का कार्य शुरू किया। यह स्थान भारत के लैंड कस्टम क्षेत्र में स्थित है। निर्माण कार्य की सूचना मिलते ही कस्टम अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर इसे अवैध बताते हुए कार्य को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लैंड कस्टम एरिया में किसी अन्य एजेंसी को बिना अनुमति के न तो निर्माण का अधिकार है और न ही वहां स्थायी…

Read More

कटिहार। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वार्ड नं. तीन छीटाबाड़ी मुख्य सड़क मार्ग पर गोपी टेंप हाउस के पास में अज्ञात अपराधियों ने रविवार की देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चंद्रमा चौक निवासी धीरज कुमार (32वर्ष) पिता धन्नी साह के रूप में हुई है, जो जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि धीरज कुमार अपने…

Read More

रांची: झारखंड में सबसे अधिक राजधानी रांची में बारिश हुई है। रांची में अब तक औसत से 198 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। रांची में 190.7 मिमी की तुलना में 568.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह आंकड़ा मौसम विभाग की ओर से एक जून से 29 जून तक दर्ज की गई है। वहीं राज्य के जिन जिलों में अधिक बारिश दर्ज की गई है। उनमें लातेहार में औसत से 190, सरायकेला-खरसावां में 144,रामगढ़ में 136, पूर्वी सिंहभूम में 137, लोहरदगा में 108, सिमडेगा 91, पश्चिमी सिंहभूम में 84 और खूंटी 89 प्रतिशत अधिक औसत बारिश रिकॉर्ड…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। मानगो एनएच-33 स्थित स्मार्ट बाजार के सामने राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। रविवार की रात मंदिर का ताला तोड़कर चोर माइक सेट समेत करीब 6000 रुपये नकद चुरा ले गए। घटना की जानकारी मंदिर कमेटी के मुख्य प्रबंधक दयाकांत तिवारी ने सोमवार को अहले सुबह पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी। जानकारी मिलने पर मंदिर पहुंचे विकास सिंह को प्रबंधक दयाकांत तिवारी ने बताया कि रात 10 बजे मंदिर का पट बंद कर सभी घर चले गए थे। सुबह जब मुख्य पुजारी सूर्यकांत पांडे मंदिर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा…

Read More

तेहरान। इजराइल के एविन जेल पर किए गए हमले में मारे गए ईरानियों में प्रशासनिक कर्मचारी, स्वैच्छिक सैन्य सेवी युवा, कैदी, उनसे मिलने आए परिवार के सदस्य और जेल के पास रहने वाले पड़ोसी शामिल हैं। न्यायपालिका के प्रवक्ता असगर जहांगीरी ने कहा है कि यह जेल उत्तरी तेहरान में है। इस जेल पर इजराइली हमले में 71 लोगों की जान चली गई। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना की खबर में यह जानकारी दी गई। इरना ने न्यायपालिका के मीडिया सेंटर की विज्ञप्ति में असगर जहांगीरी के हवाले से कहा कि 29 जून को यह आंकड़ा घोषित किया। इजराइल…

Read More

काउंसिल ब्लफ्स (आयोवा)। भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी ने रविवार को यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर का पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने कनाडा के ब्रायन यांग को सीधे गेमों में 21-18, 21-13 से हराया। 20 वर्षीय आयुष, जो वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर हैं, इस सीजन में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने। इसके साथ ही उन्होंने विदेश में भारत को पुरुष एकल खिताब दिलाने का 2 साल का इंतजार भी खत्म किया। पिछली बार 2023 में लक्ष्य सेन ने…

Read More

भोपाल। पानी की हर बूंद को सहेजने के उद्देश्य से 30 मार्च से चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन आज मध्य प्रदेश के खंडवा में होगा। इस अवसर पर वॉटरशेड सम्मेलन भी होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे और संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में 1518 करोड़ रुपये से अधिक के जल संरक्षण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी शिवम शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत 578.08 करोड़ रुपये की…

Read More