सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही की एक बातचीत में खुलासा किया कि आखिर ऐसा क्या है जो सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अलग और ‘लार्जर दैन लाइफ’ शख्सियत बनाता है। ‘दबंग’ जैसी फिल्मों में उनके साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं सोनाक्षी पहले भी सलमान की तारीफ कर चुकी हैं, लेकिन इस बार उनके शब्द सीधे दिल को छू गए। उन्होंने सलमान की उस खूबी पर रोशनी डाली जो इस ग्लैमर और चकाचौंध से भरी दुनिया में बहुत कम लोगों में देखने को मिलती है और वो है शोहरत को लेकर उनका बेपरवाह रवैया। सलमान, जिनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों…
Author: दिनरात खबर
बरेली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सोमवार को बरेली के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने अभ्यर्थियों को मेडल दिए। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि मैं वैज्ञानिकों व शोधार्थियों के योगदान की सराहना करती हूं। संस्थान ने 135 वर्ष की अपनी यात्रा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रिवेंशन इज बेटर देन केयर कहावत पशुओं के स्वास्थ्य के लिए भी है। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम में आईवीआरआई ने कई टीके विकसित किए हैं। हम सभी जीव-जंतुओं में ईश्वर की उपस्थिति देखते…
हैदराबाद। संगारेड्डी जिले के पशमिलाराम औद्योगिक क्षेत्र की सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में सोमवार तड़के भीषण विस्फोट हुआ, जिससे आग लग गई। इस दुर्घटना में छह मजदूरों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि 20 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी छह मृतकों की भी तक पहचान नहीं पाई है। संगारेड्डी की जिला कलेक्टर प्रवीण्या और एसपी परितोष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को राहत उपायों पर कई सुझाव दिए। हादसे के समय 100 से अधिक मजदूर शिफ्ट में थे। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल…
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी में भी उतनी ही ईमानदारी और सिद्धांतों के साथ चलते हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दी हैं, लेकिन कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया। ऐसा ही एक साहसी किस्सा तब सामने आया जब आमिर ने अंडरवर्ल्ड की ओर से मिले एक निमंत्रण को ठुकरा दिया था। इस फैसले से उनके परिवार की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन आमिर अपने निर्णय पर अडिग रहे और बिना किसी डर के सही राह पर खड़े रहे। यह घटना 90 के दशक की है,…
नई दिल्ली। भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने अब आधिकारिक रूप से आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के साथ विशेष अनुबंध पर हस्ताक्षर कर लिए हैं। पंजाब के होशियारपुर से ताल्लुक रखने वाली 16 वर्षीय तन्वी देश की सबसे होनहार शटलरों में शुमार हैं और पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर खुद को साबित कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने सुपर 300 यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचकर एक और बड़ा मुकाम हासिल किया। तन्वी गर्ल्स/वीमेंस सिंगल्स इवेंट में खेलती हैं और कम उम्र में ही एशियाई स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी हैं। उनके प्रमुख…
जम्मू। जम्मू संभाग में भारी बारिश के बाद चिनाब नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण अधिकारियों ने जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में सलाल बांध के कई स्पिलवे गेट खोल दिए हैं। अतिरिक्त पानी को सुरक्षित रूप से निकालने और नीचे की ओर किसी भी संभावित बाढ़ को रोकने के लिए गेट खोले गए हैं। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से नदी के किनारों से दूर रहने और सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह करते हुए निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले बताया गया था कि जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण…
पश्चिम सिंहभूम। टोन्टो थाना क्षेत्र के दुड़िरता गांव के समीप से सोमवार को एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का लहूलुहान शव देखा। तुरंत इसकी सूचना टोन्टो थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का शव मिलने की खबर आग की तरह आसपास के गांवों में फैल गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष प्रतीत…
दुमका। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्वास्थ्य कामना को लेकर उनकी बड़ी पुत्रवधू सीता सोरेन नेेेे सोमवार को मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।गुरुजी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी बड़ी पुत्रवधू सीता सोरेन हूल दिवस के मौके पर दुमका के पोखरा चौक पर स्थापित सिदो कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची थी।शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बावत जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह (शिबू सोरेन )गुरुजी से मिलने दिल्ली गई थी। अस्पताल के बाहर गाड़ी पर बैठी रही, लेकिन वह बीमार हालत में गुरुजी को देख…
लंदन: ब्रिटेन के स्लॉ हिन्दू मंदिर से निकाली गई भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में 1,000 से अधिक भक्त शामिल हुए। इसमें भारतीय उच्चायोग लंदन के उप उच्चायुक्त सुजीत जॉय घोष ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने ‘पवित्र छेरा पहारना’ अनुष्ठान किया। भारतीय उच्चायोग लंदन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की सचित्र संक्षिप्त सूचना साझा की है। श्री जगन्नाथ सोसाइटी यूके के तत्वावधान में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह और आस्था के साथ हिस्सा लिया। सभी ने पवित्र रथ को खींचा। स्लॉ हिन्दू मंदिर में भगवान जगन्नाथ के जयकारे गूंजे। ‘पवित्र छेरा पहारना’ रथयात्रा…
इंफाल। उग्रवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि इंफाल पश्चिम जिले में एक संयुक्त टीम ने लामडेंग अवांग लेईकाई से एक उग्रवादी युमनाम प्रेमकुमार सिंह उर्फ नोंगथांग (31) को गिरफ्तार किया। उस पर जबरन वसूली की गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस अधिकारियों ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक पीले रंग का स्कूटर (एमएन01/एई-1745) बरामद किया। इसके अलावा इंफाल ईस्ट जिले के नोंगपोक संजेनबाम खुल्लेन…
