नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में थोड़ी तेजी भी आई। इसके बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण शेयर बाजार की चाल में भी गिरावट आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.02 प्रतिशत और निफ्टी 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट…
Author: दिनरात खबर
बर्न। महिला यूरो 2025 के ग्रुप बी मुकाबलों में गुरुवार को दो बड़े नतीजे सामने आए। मौजूदा विश्व चैम्पियन स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से करारी शिकस्त दी, जबकि इटली ने बेल्जियम के खिलाफ 1-0 से महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।स्पेन बनाम पुर्तगाल: एस्थर गोंजालेज का दोहरा प्रहारस्पेन की ओर से 32 वर्षीय फॉरवर्ड एस्थर गोंजालेज ने दो गोल दागे और टूर्नामेंट में खेलने वाली सबसे उम्रदराज स्पेनिश खिलाड़ी बनीं। उन्होंने सिर्फ 87 सेकंड में गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद 18 वर्षीय विकी लोपेज़ ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल किया, जो स्पेन की ओर से टूर्नामेंट में…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का महत्वाकांक्षी ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ अब कानून बन जाएगा। रिपब्लिकन बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा ने गुरुवार को इसे मामूली अंतर से पास कर दिया। इसी के साथ प्रतिनिधि सभा ने कर कटौती को बढ़ाकर और सामाजिक सुरक्षा जाल कार्यक्रमों में कटौती करके राष्ट्रपति ट्रंप के घरेलू एजेंडे को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया। इस बिल पर दोनों सदनों की मुहर को ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है। द न्यूयॉर्क टाइम्स और अन्य अमेरिकी अखबारों की खबर के अनुसार, बिल का दोनों सदनों में पास…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्रिनिडाड एंड टोबैगो सरकार ने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ ट्रिनिडाड एंड टोबैगो’ देने की घोषणा की। यह घोषणा वहां की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने भारतीय प्रवासी समुदाय के बीच आयोजित एक बड़े स्वागत समारोह में की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक यात्रा और दोनों देशों के बीच संबंधों को सुदृढ़ करने में उनकी भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के लिए ट्रिनिडाड एंड टोबैगो की जनता और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह घोषणा की कि अब ट्रिनिडाड…
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी करीब 17 साल बाद फिर एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। दोनों सितारे एक रोमांचक थ्रिलर फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं, जिन्होंने ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’ और ‘दे दना दन’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि अक्षय-सैफ स्टारर इस फिल्म के नाम से आखिरकार पर्दा उठ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार, सैफ अली खान और निर्देशक प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘हैवान’ रखा गया है। मेकर्स का कहना है कि यह टाइटल फिल्म…
रांची। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को झारखंड में 3800 करोड़ रुपये से अधिक के राष्ट्रीय राजमार्गों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। गडकरी ने इस अवसर पर राजधानी रांची को चार तोहफे भी दिए। इसमें रांची में आउटर रिंग रोड का निर्माण, इलेक्ट्रिक बस का परिचालन, रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के पिलर पर सोहराई पेंटिग कराने और रांची-गनगडा-सिल्ली सड़क को फोरलेन बनाना शामिल है। रातू रोड स्थित ओटीसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि झारखंड की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पीछे मोदी सरकार खड़ी है। केंद्र सरकार…
गांधीनगर। बिहार में चुनाव से पहले ही इंडी गठबंधन बिखर गया है। गठबंधन की स्थापना के समय लालू प्रसाद यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लेने वाले अरविन्द केजरीवाल ने घोषणा कर दी है कि उनकी आम आदमी पार्टी बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी। गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे अरविन्द केजरीवाल ने गुरूवार को कहा कि इंडिया नामक गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव तक था। केजरीवाल ने आगे कहा कि गुजरात में कांग्रेस अब साफ होने की कगार पर है। विसावदर उपचुनाव में कांग्रेस इस सच को जानती थी, फिर भी उसने हमें हराने और भाजपा को जिताने के…
तेहरान। ईरान ने कहा है कि उसकी सेना इजराइल के किसी भी आक्रमण का मुकाबला करने के लिए तैयार है। ईरान अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा। विदेशमंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को अपने वेनेजुएला के समकक्ष इवान गिल पिंटो को फोन पर बातचीत में अपने रुख से अवगत कराया। ईरान सरकार के इस्लामिक डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन की न्यूज एजेंसी मेहर की खबर के अनुसार, अराघची ने इवान गिल पिंटो से ईरान के खिलाफ इजराइली शासन और अमेरिका के सैन्य आक्रमण के बाद पश्चिम एशिया क्षेत्र के नए घटनाक्रम पर चर्चा की। शीर्ष ईरानी राजनयिक ने इजराइल और अमेरिकी सैन्य आक्रमण की…
पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-जदूय गठबंधन अपनी तैयारी को लेकर सबसे आगे चल रही हैं। कुछ दिन पहले जदयू के प्रदेश कार्यालय में लगे पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर सामने आई थी। अब भाजपा कार्यालय में भी पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर दिख रही है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दोनों प्रमुख दलों ने इन पोस्टर के जरिए विरोधियों को बड़ा मैसेज दे दिया है। बिहार की राजनीति में राजग की एकजुटता अब राजनीतिक पोस्टरों और बैनरों के…
गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान दीपू कुमार मंडल उर्फ दीपक कुमार मंडल, छोटी मंडल उर्फ छोटे लाल मंडल, श्रवण राय और मोहित कुमार मंडल बताई गई है। साइबर डीएसपी आबिद खान ने बरवाडीह साइबर थाना में प्रेस वार्ता में बताया कि इन चार अपराधियों में से दो अपराधी अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह से और बाकी दो को गिरिडीह बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार अपराधियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज पाये गये है। छोटे लाल मंडल के…
