Author: दिनरात खबर

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में लगातार हो रहे अपराधों को लेकर शनिवार को अपने आवास पर पुलिस महानिदेशक और अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। एक तरफ प्रदेश में विधापसभा चुनाव कर सरगर्मियां तेज हो गई हैं वहीं बढ़ते अपराधों को लेकरराजनीतिक दल नीतीश कुमार पर हमलावर हैं और उनसे कानून व्यवस्था के बाबत सवाल खड़े कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक नक्‍सली काे ढेर कर द‍िया है। उसके पास से हथ‍ियार भी बरामद किया है। वहीं कई नक्‍सल‍ियों के मारे जाने व घायल होने की भी संभावना व्‍यक्‍त की गई है। क्षेत्र में नक्सलियों के बड़े कैडर की उपस्थिति की प्राप्त आसूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम के द्वारा सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान शुक्रवार से ही सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच रुक-रुककर लगातार मुठभेड़ जारी रही है। सुरक्षाबलों की पूरी टीम नेशनल पार्क क्षेत्र में पूरी रात…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के संभल में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “उत्तर प्रदेश के संभल में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख हुआ। दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ…

Read More

रामबन। रामबन जिले में शनिवार को पांच बसों के आपस में टकरा जाने से कम से कम 36 अमरनाथ तीर्थयात्री मामूली रूप से घायल हो गए। ये बसें जम्मू के भगवती नगर से दक्षिण कश्मीर के पहलगाम बेस कैंप की ओर जा रहे काफिले का हिस्सा थीं। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 8 बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकूट के पास हुई। उन्होंने बताया कि टक्कर काफिले में शामिल बसों में से एक के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। रामबन के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अलयास खान ने बताया कि पहलगाम काफिले के आखिरी वाहन ने नियंत्रण खो…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंचे हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 57 वर्षों में अर्जेंटीना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है, जो दोनों देशों के संबंधों में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, “अर्जेंटीना के साथ संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से ब्यूनस आयर्स पहुंचा हूं। राष्ट्रपति जेवियर मिलेई से मुलाकात और विस्तृत चर्चा का इंतजार है। सांस्कृतिक जुड़ाव में दूरी कभी बाधा नहीं बनती!” हवाई अड्डे पर उन्हें औपचारिक स्वागत दिया गया। उनके होटल…

Read More

खूंटी। पुलिस ने जरियागढ़ थानांतर्गत बकसपुर झंडा टोंगरी जंगल में शुक्रवार को छापेमारी कर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में जरियागढ़ थानांतर्गत बकसपुर स्टेशन टोली निवासी गेंद्र बारला उर्फ लादेन (28 ),गुमला जिला के कामडरा थानांतर्गत रामतोलया महुआ टोली गांव निवासी असीम टोपनो (20) और अजीत टोपनो उर्फ डुडा (26) शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली, पीएलएफआई का पर्चा और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने प्रेस वार्ता में शुक्रवार को बताया कि तड़के सुबह उन्हें यह गुप्त सूचना प्राप्त…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज है।आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी साै प्रतिशत जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा जाेरशाेर से लगी हुई है। इस चुनावी वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री माेदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आने वाले हैं। 18 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी का संभावित मोतिहारी दौरा है। पीएम मोतिहारी स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन और भाजपा संगठन दोनों ही स्तर पर हलचल तेज हो गई है।…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग और बड़कागांव के कई जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जुड़े हुए मामले में उनके करीबियों के घर ईडी ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि आरकेटीसी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी से जुड़े मामले में ईडी ने यह एक्शन लिया है। ईडी ने अंबा प्रसाद के निजी सहायक संजीव साव, मनोज दांगी, पंचम कुमार के बड़कागांव स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी की है। छापेमारी जारी है।

Read More

पलामू। एनएच 39 फोरलेन निर्माण स्थल पर शुक्रवार सुबह फायरिंग हुई। एक मजदूर को अपराधियों ने गोली मार दी। पलामू जिले के सतबरवा के रजडेरवा गांव के विक्रम सिंह (30 वर्ष) के पीठ में गोली लगी है। उसे मेदिनीनगर के श्री नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा में सुबह 5:30 बजे हुई। दो बाइक सवार अपराधी पड़वा की ओर से आए। वे मजदूरों के टेंट के पास रुके और गोली चलाकर फरार हो गए। घटना के समय मजदूर सो रहे थे। गोली की आवाज से सभी की नींद खुली। निर्माण…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पास गुरुवार देर रात एक महिला के घर पर बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना किरण कौर के घर की है। फायरिंग के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। किरण कौर ने बताया कि गुरुवार सुबह बस्ती के ही लंगर नामक युवक और उसके भाई के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। आरोप है कि इसी रंजिश में देर रात लंगर…

Read More