Author: दिनरात खबर

पलामू। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद मेदिनीनगर सदर एसडीएम सुलोचना मीणा के आदेश पर 48 घंटे के लिए निषेधज्ञा लागू कर दी गई है। 7 जुलाई की रात 12 बजे से 48 घंटे के लिए तक यह आदेश जारी किया गया है। बताते चले कि रविवार की शाम पाल्हे कला गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़क हो गई थी, जिसे पुलिस और प्रशासन ने रोकने की कोशिश की लेकिन तभी एक पक्ष के जरिये पत्थरबाजी शुरू कर दी गई।…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी पुलिस ने चार बदमाशों को दो देशी कट्टा, दो पीस आठ एमएम की गोली, तीन मोबाइल फोन और एक चापड़ के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी एक जगह इकट्ठा होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे थे। इसी बीच पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में गोलमुरी नामदा बस्ती ए ब्लॉक का बीर सिंह उर्फ पंडित, नामदा बस्ती सी ब्लॉक का राजा यादव, टिनप्लेट नानक नगर का रवि कुमार राव और उलीडीह…

Read More

रांची। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने शनिवार को रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की है। यह छापेमारी केतारी बागान घाट रोड पर स्थित पुष्पांजलि पैलेस भवन में संचालित हो रहे एक शिक्षण संस्थान में हुई है। इस शिक्षण संस्थान पर कोई आधिकारिक बोर्ड भी नहीं लगा है। सीआईडी ने दस से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। लगभग दस से अधिक वाहनों में सवार होकर सीआईडी की टीम जैसे ही संस्थान पहुंची, वहां मौजूद लड़के-लड़कियों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी के संदेह में…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार को देशभर के उपभोक्ताओं से केवल भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) प्रमाणित हेलमेट के उपयोग की अपील की। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत हेलमेट पहनना अनिवार्य है। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक उपभोक्ता मामलों के विभाग ने बीआईएस प्रमाणीकरण के बिना हेलमेट के निर्माण या बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आह्वान किया। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में सड़कों पर 21 करोड़ से ज़्यादा दोपहिया वाहन हैं। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के…

Read More

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग बसु इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अब अनुराग बसु अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट चुके हैं। इस नई फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं कार्तिक आर्यन, जिनकी जोड़ी इस बार साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ बनी है। श्रीलीला हाल ही में ‘पुष्पा 2’ के गाने ‘किसिक’ में नजर आई थीं और उन्होंने अपने डांस और अंदाज से सभी का दिल जीत…

Read More

नई दिल्ली। लंदन के द ओवल में शुक्रवार को इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने करियर का 144वां विकेट लेकर महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान की पूर्व कप्तान निदा डार की बराबरी भी कर ली। महिला टी20आई में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की पूर्व तेज गेंदबाज़ मेगन शट के नाम है, जिन्होंने 151 विकेट लिए हैं। दीप्ति शर्मा महिला टी20आई…

Read More

काठमांडू। नेपाल सरकार ने नए बजट में भारत से आने वाले नागरिकों को अपने साथ 5000 अमेरिकी डॉलर या इसके बराबर की भारतीय रकम साथ लाने की छूट दी है। इसके अलावा कस्टम को जानकारी देकर 5000 डॉलर की रकम अतिरिक्त भी साथ लायी जा सकेगी। नेपाल के वित्त मंत्री विष्णु पौडेल ने शनिवार को बजट पर आयोजित एक कार्यक्रम में बताया कि भारतीय नागरिकों को अपने साथ सिर्फ 25 हजार रुपये लाने की छूट थी। इसके कारण उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने इसकी सीमा को बढ़ाते हुए 4,27,500 रुपये (5000 अमेरिकी डॉलर) कर…

Read More

रांची। झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के साइबर क्राइम थाने ने एक बड़े और सुनियोजित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का खुलासा किया है। यह गिरोह निवेश घोटालों और डिजिटल अरेस्ट जैसी गतिविधियों में शामिल था, जिसमें चीनी जालसाजों की मिलीभगत से अवैध वित्तीय लेनदेन किए जा रहे थे। यह जानकारी शनिवार को साइबर डीएसपी नेहा बाला ने दी। सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता के आदेश पर सीआईडी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में बिहार के सिवान निवासी कुमार दीपक, प्रभात कुमार, नांलदा निवासी कुमार सौरभ, नवादा निवासी…

Read More

ईटानगर। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 14वें दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर भव्य समरोह का आयोजन किया जा रहा है।समारोह में देश-विदेश के अनुयायी शामिल हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी त्सुगलाखांग मुख्य तिब्बती मंदिर में आयोजित समारोह में शामिल हुए और दलाई लामा के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। पारंपरिक लॉन्ग लाइफ ऑफरिंग (तेनशुग) समारोह के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में दुनियाभर से आए श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इस अवसर को भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध करने वाला…

Read More

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव की एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शनिवार को ताजपोशी हुई। उनका कार्यकाल 2028 तक का होगा। लालू यादव 13वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। उन्हें पार्टी नेताओं ने प्रमाण पत्र और पुष्प गुच्छ देकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की बधाई दी। राजद की राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज पटना के बापू सभागार में चल रही है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र पूर्वे कर रहे हैं। इससे पूर्व लालू यादव काे 13वीं बार राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घाेषणा की…

Read More