Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

ट्रंप की बड़ी जीत: अमेरिकी संसद ने पास किया ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 4, 2025 देश-दुनिया No Comments4 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का महत्वाकांक्षी ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ अब कानून बन जाएगा। रिपब्लिकन बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा ने गुरुवार को इसे मामूली अंतर से पास कर दिया। इसी के साथ प्रतिनिधि सभा ने कर कटौती को बढ़ाकर और सामाजिक सुरक्षा जाल कार्यक्रमों में कटौती करके राष्ट्रपति ट्रंप के घरेलू एजेंडे को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया। इस बिल पर दोनों सदनों की मुहर को ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स और अन्य अमेरिकी अखबारों की खबर के अनुसार, बिल का दोनों सदनों में पास होना ट्रंप और उनकी पार्टी के लिए भले ही तात्कालिक जीत है पर अगले साल होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले इसे बड़ा राजनीतिक जुआ माना जा रहा है। कमजोर रिपब्लिकन सांसदों को निश्चित रूप से लाभ में कटौती करने वाले एजेंडे का समर्थन करने पर तीखे हमलों का सामना करना पड़ेगा।

बताया गया है कि दो रिपब्लिकन को छोड़कर सभी ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया और डेमोक्रेट ने समान रूप से विरोध किया। न्यूयॉर्क के डेमोक्रेट प्रतिनिधि हकीम जेफ्रीज ने इस विधेयक को संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों की स्वास्थ्य देखभाल पर एक चौतरफा हमला बताया। जेफ्रीज ने प्रतिनिधि सभा के इतिहास में सबसे लंबा भाषण देकर रिकार्ड बनाया। वह विधेयक पर आठ घंटे 46 मिनट तक बोले। जेफ्रीज ने तड़के 4ः53 बजे बोलना शुरू किया और दोपहर 1ः38 बजे शांत हुए।

दोनों सदनों से पारित बिग ब्यूटीफुल बिल के नाम से चर्चित इस विधेयक को हस्ताक्षर करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के पास भेज दिया गया। उनके हस्ताक्षर किए जाने के बाद यह विधेयक कानून बन जाएगा। 218-214 मत के मामूली बहुमत से पारित यह विधेयक रिपब्लिकन राष्ट्रपति के लिए खास है। इस विधेयक में सीमा सुरक्षा, सेना और सामूहिक निर्वासन के लिए खर्च बढ़ाने का प्रावधान किया गया है। यह मेडिकेयर में भारी कटौती करेगा और सरकार के ऋण में खरबों डॉलर जोड़ेगा। कराधान पर संयुक्त समिति ने अनुमान जताया है कि यह विधेयक 10 वर्ष में 36.2-ट्रिलियन डालर ऋण में 3.3 ट्रिलियन डालर और जोड़ देगा। राजस्व में 4.5 ट्रिलियन डॉलर की कमी करेगा और खर्च में 1.2 ट्रिलियन डालर की कटौती करेगा।

See also  डबल मर्डर से दहला बिहार! लखीसराय में मुखिया और पैक्स सदस्य की गोली मारकर हत्या

आर्थिक समीक्षकों का कहना है कि बेशक यह निकट अवधि में अमेरिकी सरकार के ऋण डिफॉल्टर बनने की आशंका को टालता है, लेकिन अमेरिका की दीर्घकालिक ऋण समस्याओं को और बदतर बनाएगा। यह स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा कार्यक्रमों में कटौती करने के साथ हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन देने वाली दर्जनों योजनाओं पर पूर्णविराम लगा देगा। यूनाइटेड फूड एंड कमर्शियल वर्कर्स इंटरनेशनल यूनियन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मिल्टन जोन्स ने कहा कि यह निराशाजनक है। कांग्रेस ने इस नुकसानदायक, बदसूरत विधेयक को पारित कर दिया है। यह कामकाजी परिवारों की जरूरतों को नजरअंदाज करता है। यह ऐसी कटौतियां करता है जो न केवल क्रूर बल्कि आर्थिक रूप से लापरवाहीपूर्ण हैं।

स्वतंत्रता दिवस का सबसे बड़ा तोहफाः ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने इस बिल के दोनों सदनों से पास होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि अब लाखों परिवारों को डेथ टैक्स से आजादी मिल गई।अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बिल से बेहतर तोहफा कोई दूसरा नहीं हो सकता। इस बिल के साथ 2024 में आयोवा के लोगों से किया गया मेरा हर बड़ा वादा पूरा हो गया।

शाम पांच बजे राष्ट्रपति करेंगे हस्ताक्षरः लेविट

विधेयक के पारित होने के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार शाम पांच बजे इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। चार जुलाई को हस्ताक्षर समारोह ऐसे वक्त पर होगा, जब इस अवकाश के अवसर पर व्हाइट हाउस में पिकनिक का आयोजन किया जाएगा।

जेडी वेंस ने जताई खुशी, दी बधाई

विधेयक के पारित होने पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने खुशी जताई और सभी को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”सभी को बधाई। कभी-कभी मुझे शक होता था कि 04 जुलाई तक हम इसे पूरा कर लेगें क्या।”

See also  अमित शाह ने कहा- मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.