Author: दिनरात खबर

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज में गुरुवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। इसमें पत्थरों से लोड एक मालगाड़ी बेपटरी हो गयी, जिससे कई बोगियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन रेलवे को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस दुर्घटना में मालगाड़ी की करीब 18 बोगियां पटरी से उतरकर नीचे गिर गईं हैं। मालदा डीआरएम घटनास्थल का मौका-मुआयना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साहिबगंज के बरहरवा हिल अपर साइड में गुरूवार की सुबह पत्थर चिप्स लोडेड एक मालगाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे मालगाड़ी के…

Read More

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का अब इंतजार खत्म हुआ है, क्योंकि आखिरकार ‘रामायण’ का पहला वीडियो जारी कर दिया गया है। इस झलक में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बेहद प्रभावशाली लग रहे हैं और उनके अवतार को देखकर फैंस मंत्रमुग्ध हो गए हैं। ‘रामायण’ में कलाकारों की शानदार कास्टिंग ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। इस फिल्म में सुपरस्टार यश रावण के दमदार किरदार में नजर आएंगे और टीजर में उन्हें रणबीर कपूर के साथ आमने-सामने देखा जा सकता है। रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं,…

Read More

नई दिल्ली। बड़ी प्रोडक्शन कंपनियों के लिए काम करने वाली कंपनी मूविंग मीडिया इंटरटेनमेंट के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में सपाट स्तर पर लिस्टिंग हुई। हालांकि लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से कुछ देर में ही कंपनी के शेयर अपर सर्किट लेवल तक पहुंच गए। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 70 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री सिर्फ 1.4 प्रतिशत लिस्टिंग गेन के साथ 71 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये शेयर कुछ देर में ही उछल कर 74.55 रुपये…

Read More

 गढ़वा। गढ़वा के श्री बंशीधर नगर शहर के धुरकी मोड़ के समीप गुरुवार की अहले सुबह एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। हुआ यूं कि धुरकी मोड़ के समीप बोलेरो में अचानक आग लग गई। हालांकि चालक की सूझबूझ के कारण कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। सिर्फ बोलेरो गाड़ी ही धूं धूं कर जल गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खरसोता से दवा कराकर बोलेरो वाहन सोनडीहा (सगमा) की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में वाहन से अचानक धुंआ उठने लगा। ड्राईवर उमेश…

Read More

उधमसिंहनगर/काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकारी भूमि पर धार्मिक अतिक्रमण के खिलाफ प्रदेशभर में चल रहे अभियान के तहत काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र में प्रशासन ने पांच अवैध मजारों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गुरुवार सुबह की गई। बताया गया कि जिन मजारों को हटाया गया, वे सरकारी आमबाग भूमि पर बनी थीं। प्रशासन की ओर से पहले नोटिस जारी कर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का मौका दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा में कोई वैध दस्तावेज नहीं पेश किए गए। मुख्यमंत्री धामी की अगुवाई में…

Read More

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में सभी पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। कुछ समय पहले इन अकाउंट्स से बैन हटाया गया, जिससे देश की जनता में नाराजगी देखने को मिली। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी इस फैसले की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था। अब एक बार फिर पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भारत में बैन लगा दिया गया है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत सरकार ने एक…

Read More

रांची। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी विशेष विमान से गुरुवार सुबह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। वह यहां से सीधे हेलीकॉप्टर से गढ़वा के लिए रवाना हो गए। गढ़वा में वे 1,129.48 करोड़ रुपये की लागत से बने गढ़वा–रेहला फोरलेन बाईपास सड़क का उद्घाटन करेंगे। दोपहर लगभग 2:15 बजे तक गढ़वा के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह राजधानी रांची लौटेंगे। इसके बाद राजधानी के ओटीसी ग्राउंड के पास रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। राजधानी रांची को आज तीसरा फ्लाईओवर मिलने जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी दोपहर…

Read More

नई दिल्ली। नॉर्थम्प्टन में बुधवार को खेले गए तीसरे युवा वनडे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार बल्लेबाज़ी ने भारत अंडर-19 टीम को इंग्लैंड अंडर-19 पर चार विकेट से जीत दिलाई। यह मुकाबला बारिश के कारण 40 ओवर प्रति पारी का कर दिया गया था। 14 वर्षीय सूर्यवंशी ने 31 गेंदों में 86 रनों की विस्फोटक पारी खेली और भारत की 269 रन के लक्ष्य की ओर तेज़ी से नींव रखी। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए भारत के लिए अंडर-19 वनडे में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया। इससे पहले तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम…

Read More

पटना। बिहार में भोजपुर जिले के आरा की रहने वाली और सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत सपना कुमारी ने 21वें विश्व पुलिस गेम्स में पदक जीतकर राज्य और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है। यह प्रतियोगिता 27 जून से 6 जुलाई 2025 तक बर्मिंघम, अलबामा (संयुक्त राज्य अमेरिका) में आयोजित की जा रही है।सपना कुमारी को तीरंदाजी की तीन श्रेणियों में पदक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने फील्ड आर्चरी में स्वर्ण पदक, 3डी आर्चरी में स्वर्ण पदक और टारगेट आर्चरी में रजत पदक जीता है।तीरंदाजी में यह प्रदर्शन भारत और बिहार के खेल क्षेत्र के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि…

Read More

रांची। पिछले तीन वर्षों में इस बार झारखंड में अधिक बारिश हो रही है। इस वर्ष जुलाई के पहले हफ्ते में ही सामान्य से 85 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं, पिछले साल सामान्य से महज एक प्रतिशत कम बारिश हुई थी। एक जून से 30 सितंबर तक, राज्य में 1011.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, वर्ष 2023 में 26 प्रतिशत और वर्ष 2022 में 20 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। वर्ष 2024 में राज्य के धनबाद जिले में अगस्त के महीने में सबसे ज्यादा 621.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। जबकि सामान्य बारिश 308.3…

Read More