Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का किया उद्घाटन, रांची में बनेगा आउटर रिंगरोड

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 3, 2025 झारखंड No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को झारखंड में 3800 करोड़ रुपये से अधिक के राष्ट्रीय राजमार्गों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। गडकरी ने इस अवसर पर राजधानी रांची को चार तोहफे भी दिए। इसमें रांची में आउटर रिंग रोड का निर्माण, इलेक्ट्रिक बस का परिचालन, रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के पिलर पर सोहराई पेंटिग कराने और रांची-गनगडा-सिल्ली सड़क को फोरलेन बनाना शामिल है।

रातू रोड स्थित ओटीसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि झारखंड की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पीछे मोदी सरकार खड़ी है। केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि झारखंड को लेकर दो लाख करोड़ रुपये की सड़क योजनाएं बन रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आग्रह पर आउटर रिंग रोड के निर्माण पर छह हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसका डीपीआर बनाने का निर्देश अधिकारियों को दे दिया गया है। इलेक्ट्रिक बस सेवा भी बहाल होगी। रांची में यह सेवा नागपुर के बाद देश की दूसरी सेवा होगी। इस सेवा के शुरू होने से लोगों को 30 प्रतिशत सस्ती सेवा मिल पाएगी।

गडकरी ने कहा कि देश में लॉजिस्टिक खर्च पूर्व में 16 प्रतिशत था जो घटकर अब 10 प्रतिशत रह गया है और यह अगले पांच साल में नौ प्रतिशत होगा। इससे हमारे देश का निर्यात बढ़ेगा और देश आत्मननिर्भर बनेगा। उन्होंने बताया कि अगले दो वर्षों में अमेरिका की तरह देश की सड़कें होंगी। गडकरी ने बताया कि हम देश में ग्रीन एक्सप्रेस-वे बना रहे हैं।

See also  रांची में आज से शुरू हुई भव्य रथ यात्रा, ट्रैफिक और पार्किंग की विशेष व्यवस्था

कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि रातू रोड में लाल डामर की सड़क थी। अनशन करने के बाद इस सड़क को बनाया गया, लेकिन एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए उन्हें कोई अनशन नहीं करना पड़ा। उन्होंने गडकरी से रांची आउटर रिंग रोड, सिल्ली -अनगडा रोड, एलिवेटेड कॉरिडोर के पिलर पर सोहराई पेंटिंग कराने और रांची में एक्ट्रिक बस चलाने की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा की गारंटी और सुशासन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की टूटी-फूटी सड़कें अब केंद्रीय मंत्री गडकरी के प्रयास से टू-लेन और फोरलेन में तब्दिल हो रही हैं, जो बेहद खुशी की बात है।

पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि राज्य में डबल इंजन के सरकार के काल में कई योजनाएं शुरू की गई थीं जो अब पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के समय राज्य में 92 पु‍लिया और गोविंदपुर सड़क का निर्माण हुआ जो विकास में मील पत्थर साबित हुआ।

झारखंड के सड़क परिवहन, राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के विजन का लाभ झारखंड को मिल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के विकास को लेकर संकल्पित हैं।

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, सांसद ढुल्लू महतो, राज्य सभा सांसद प्रदीप वर्मा, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक रागिनी सिंह सहित भाजपा के कई नेता, कार्यकर्ता और राष्ट्रीय राजमार्ग के कई अधिकारी सहित अन्य मौजूद थे।

See also  गढ़वा: बोलेरो में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

गडकरी ने की इन योजनाओं की घोषणा

– आउटर रिंग रोड, रांची के डीपीआर को मंजूरी दी गयी। 6000 करोड़ की लागत से बनेगा आउटर रिंग रोड।

– रातू रोड में नवनिर्मित एलिवेटेड कॉरिडोर के सभी पिलर पर सोहराई पेंटिंग को तत्क्षण स्वीकृति।

– रांची-सिल्ली-मुरी को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करते हुए गति शक्ति के तहत इसके निर्माण की संभावना तलाशेंगे।

– नागपुर की तर्ज पर रांची और जमशेदपुर में ई-बस के परिचालन का ट्रायल करवाया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.