कोडरमा। जिले में बुधवार रात से गुरुवार की सुबह तक तीन अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में गुरुवार की सुबह कोडरमा से बिहार की ओर जा रही ऐश लोड एक हाईवा पलट गई। इससे हाईवा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा (बिहार) निवासी 35 वर्षीय मुकेश यादव (पिता बच्चू यादव) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि कोडरमा घाटी में एक हाईवा पलट गई है और ड्राइवर…
Author: दिनरात खबर
नई दिल्ली/बमाको। अफ्रीकी देश माली में तीन भारतीय नागरिकों को अगवा कर लिया गया है। केंद्र सरकार ने इस पर गहरी चिंता जताई है। केंद्र ने माली सरकार से संपर्क कर तीनों भारतीय नागरिकों की जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है। भारत के विदेश मंत्रालय की कल देररात जारी विज्ञप्ति में कहा कि यह घटना 01 जुलाई की है। अपहरण का यह वाकया उस समय हुआ जब आतंकवादी समूह अल कायदा से संबद्ध एक जिहादी समूह के आतंकवादियों ने माली के सात प्रमुख शहरों पर एक साथ हमला किया। इसलिए शक की सूई अल कायदा पर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा के दौरान भारत और घाना के द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक साझेदारी’ का नया स्वरूप मिला। यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने के लिए चार महत्वपूर्ण समझौते किए गए और प्रधानमंत्री को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। प्रधानमंत्री मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रमानी महामा के बीच अकरा स्थित जुबिली हाउस में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य दिया। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की तीन दशकों में घाना की पहली राजकीय यात्रा है। बैठक में द्विपक्षीय सहयोग को नए…
फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ में अपने रोमांटिक किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता आर. माधवन ने समय के साथ अपने अभिनय में विविधता लाकर खुद को साबित किया है। अब वह एक बार फिर फिल्म ‘आप जैसा कोई’ के जरिए रोमांस की दुनिया में लौटने जा रहे हैं, जिसमें उनकी जोड़ी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ नजर आएगी। हाल ही में माधवन ने इस फिल्म को लेकर ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से खास बातचीत की। पेश हैं इस इंटरव्यू के कुछ खास अंश… Q. आपके लिए फिल्मों में रोमांस की परिभाषा और उसके तौर-तरीके…
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ में फातिमा सना शेख ने उनकी बेटी गीता फोगाट का किरदार निभाकर खूब तारीफें बटोरी थीं। इसके बाद दोनों ने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में एक बार फिर साथ काम किया। हालांकि, फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन फातिमा और आमिर की जोड़ी को लेकर चर्चाएं जोरों पर रहीं। इन्हीं चर्चाओं के बीच अफवाहें उड़ने लगीं कि आमिर खान और फातिमा सना शेख के बीच कुछ खास चल रहा है। लोगों ने उम्र के फासले को लेकर भी सवाल उठाए, क्योंकि फातिमा आमिर से करीब 27 साल छोटी हैं। दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान…
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के राजातालाब में बढ़ैनी खुर्द गांव की ममता पाल ने जिले का मान बढ़ाया है। ममता ने अमेरिका के अलबामा राज्य के बर्मिंघम शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में इतिहास रच दिया है। ममता ने 5000 मीटर क्रॉस कंट्री रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। ममता इस समय उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। वे भारत की 260 सदस्यीय टीम का हिस्सा बनकर अमेरिका गई थीं, जहां एक जुलाई को हुए मुकाबले…
नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट का सामना करने के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी नजर आ रही है। सोना आज 920 रुपये से लेकर 1 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 3 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। भाव में तेजी आने की वजह से आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये से लेकर 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,210…
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को राजधानी पटना पहुंचे हैं। वे पटना में भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में बिहार भाजपा के नेताओं संग बड़ा मंथन होगा। रक्षा मंत्री के पटना हवाई अड्डे पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और कई विधायक मौजूद रहे। रक्षा मंत्री सिंह एयरपोर्ट से सीधे बापू सभागार पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी की राज्य…
पटना। बिहार में नवादा जिले के बिंद थाना क्षेत्र अन्तर्गत सकरी नदी से बुधवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान शिवबालक रविदास के 36 वर्षीय पुत्र राजू रविदास के रूप में की गई है। युवक की हत्या ईंट और पत्थर से कुचल कर की गई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। सूचना पाकर बिंद थाना अध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। राजू हरियाणा के एक ईंट-भट्टे पर…
हजारीबाग। बड़कागांव के गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी रोगियों के लिए निःशुल्क पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर 80 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित किया गया, जो वर्तमान में इलाजरत हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुधवार को मेडिकल ऑफिसर डॉ. मिथु हलदार ने टीबी बीमारी के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और बताया कि पोषण मरीजों की शीघ्र ठीक होने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने अदाणी फाउंडेशन की ओर से लगातार चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान टीबी के प्रति…
