चेल्म्सफोर्ड। एकांश सिंह के जुझारू शतक की बदौलत इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 309 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत अंडर-19 टीम ने दूसरे युवा टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 51 रन बना लिए थे। दिन का खेल बारिश के कारण प्रभावित रहा और सिर्फ 28.3 ओवर ही फेंके जा सके। स्टंप्स के समय आयुष म्हात्रे 20 रन और विहान मल्होत्रा 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत फिलहाल इंग्लैंड के स्कोर से 258 रन पीछे है। पहले दिन 66 रन बनाकर नाबाद लौटे एकांश सिंह ने कप्तान थॉमस रियू…
Author: दिनरात खबर
पटना। बिहार विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक जमकर हंगामा करने लगे। स्पीकर नंदकिशोर यादव ने जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की,विपक्षी विधायक सदन में खड़े होकर शोरगुल करने लगे।हंगामा कर रहे विधायक वेल में पहुंच गए नारेबाजी करने लगे।स्पीकर ने हंगामा कर रहे विधायकों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे। स्पीकर ने विपक्षी विधायकों से पूछा आप लोग काला-काला कपडथा पहनकर क्यों आ गए हैं, अच्छा नहीं लग रहा है।स्पीकर ने नारेबाजी कर रहे विधायकों से कहा कि नारा लगाते-लगाते गला बझ…
दुमका। जिला के हंसडीहा शीतला मंदिर रोड में सोमवार रात हथियार से लैैैश अपराधियों ने एक ज्वेलर्स दुकान के मालिक के घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना करीब एक बजे रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। ज्वेलर्स मालिक संजीत कुमार ने बताया कि करीब सात लाख रुपये के आभूषण और नगदी की लूट हुई है। अपराधियों ने घर में घुसते ही घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह सभी…
गढ़वा। गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र में दो साल की आदिम जनजाति बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला मंगलवार को सामने आया है। बच्ची की हालत जब खराब हो गई तो उसे बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच मेदिनी नगर में मंगलवार सुबह भर्ती कराया गया। बच्ची का इलाज किया जा रहा है। परिजन एवं अन्य मौके पर मौजूद हैं।परिजनों के अनुसार गांव का ही युवक बच्ची को घूमाने के बहाने साथ ले गया था। वापस जब घर लेकर पहुंचा तो बच्ची के गुप्तांग से खून निकल रहा था। परिजनों को शुरुआत में दुष्कर्म की जानकारी नहीं हुई, लेकिन…
पटना। गैंगस्टर चंदन मिश्रा के हत्यारों को दबोचने गई पुलिस और पटना स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम पर मंगलवार तड़के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दो अपराधियों के पैर-हाथ में गोली लगी है। एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। भोजपुर पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार, अपराधियों ने पुलिस को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो अपराधी बलवन्त कुमार सिंह और रविरंजन सिंह को हाथ और पैर में गोली लगी है। एक अपराधी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उन्होंने…
ढाका। बांग्लादेश वायुसेना के प्रशिक्षण लड़ाकू विमान के राजधानी ढाका के उत्तरा में सोमवार को माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। इनमें 25 बच्चे शामिल हैं। इस विमान हादसे की जांच वायुसेना अपने स्तर पर भी कर रही है। द डेली स्टार की खबर के अनुसार, मुख्य सलाहकार के विशेष सहायक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) प्रो. मोहम्मद सईदुर रहमान ने आज सुबह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में संवाददाता सम्मेलन में मृतकों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में…
चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर स्थित गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद मंगलवार को हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरे नौ ई-मेल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के पास आने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद पुलिस से इन घटनाओं के बारे में रिपोर्ट लेंगे। सोमवार रात गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने के संबंध में एक ई-मेल भेजी गई थी। पुलिस…
रवि किशन इन दिनों अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रहे हैं। दमदार अभिनय और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए पहचाने जाने वाले रवि ने हाल ही में अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में एक जबरदस्त भूमिका निभाई, जिसमें पहली बार ये दोनों सितारे सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आए। अब यह धमाकेदार जोड़ी जल्द ही फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में दोबारा साथ नजर आने वाली है। इस फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन पहली बार एक सरदार के किरदार में नजर आएंगे। अपने खास ह्यूमर, कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त एनर्जी के साथ रवि इस बार…
पटना। बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में हंगामा होने के आसार हैं। आज से शुरू हो रहे सत्र में विपक्ष सदन नहीं चलने देने की बात कर रहा है। विपक्षी विधायकों ने विधानसभा के बाहर हाथ में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। विपक्ष ने इन तख्तियों के जरिए बिहार में गुंडाराज का आरोप लगाया और विधानसभा परिसर में नारे लगाए। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया है कि भाजपा हत्या करवा रही है। भाजपा चाहे तो हत्या रुक सकती है। मंत्रिमंडल में दागी को शामिल किया गया है। समाज का कोई भी व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा…
पूर्वी सिंहभूम। रक्षाबंधन और सावन के पवित्र माह को देखते हुए जमशेदपुर प्रधान डाकघर ने आमजन की सुविधा के लिए विशेष काउंटर शुरू किए हैं। यहां गंगोत्री से लाया गया शुद्ध गंगाजल मात्र ₹30 में उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि श्रद्धालु भगवान शिव का अभिषेक घर बैठे कर सकें। डाक विभाग की ओर से सोसोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार विभाग हर वर्ष की तरह इस बार भी सावन के अवसर पर गंगाजल बिक्री कर धार्मिक आस्था का सम्मान कर रहा है। वहीं, रक्षाबंधन पर्व को लेकर वाटरप्रूफ और सुरक्षित राखी लिफाफों की बिक्री भी प्रारंभ कर दी…
