रांची। झारखंड के रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। टंगरा टोली में स्थित एक पुराने और लंबे समय से बंद पड़े स्कूल भवन की छत अचानक गिर गई, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि तीन नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज देव कमल अस्पताल में चल रहा है। उपायुक्त ने मृतक के परिजन और घायलों को मुआवजा देने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय स्कूल भवन के पास कुछ लोग खड़े थे। जबकि…
Author: दिनरात खबर
ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और गोपालगंज में बुधवार को हुई हिंसा में मारे गए लोगों का बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया गया। सरकार ने दावा किया है कि लोग अस्पताल से चारों लोगों के शव जबरदस्ती ले गए। ढाका ट्रिब्यून की खबर में परिजनों के हवाले से कहा गया है कि हिंसा के शिकार उनके सदस्यों का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। इसलिए उन्होंने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। खबर में कहा गया है कि इन लोगों की मौत पर गुरुवार रात तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। इस हिंसा की…
– नई दिल्ली। लास वेगास में चल रहे फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम 2025 में भारत के अर्जुन एरिगैसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल में उन्होंने उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तारोव को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। वहीं दूसरी ओर, भारत के ही आर. प्रज्ञनानंद को कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना के खिलाफ उनका मैच बेहद रोमांचक रहा, जो क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज तीनों प्रारूपों में जीतों के आदान-प्रदान के बाद आर्मागेडन तक पहुंचा। इस टूर्नामेंट का यह पहला आर्मागेडन मुकाबला था,…
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टंट आर्टिस्ट एस. एम. राजू का रविवार, 13 जुलाई को एक खतरनाक स्टंट करते समय निधन हो गया। यह हादसा एक तमिल फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ, जहां बेहद जोखिम भरे सीन को अंजाम देते वक्त उनकी जान चली गई। राजू के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई कलाकारों और फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है। इस घटना के बाद बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने एक अहम कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,…
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने शुक्रवार को आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर-2 फॉर्म के लिए ऑनलाइन आयकर रिटर्न (आईटीआर) फाइलिंग की सुविधा शुरू कर दी है, जिससे जटिल आय संरचना वाले लाखों करदाताओं को अपना आईटीआर ज्यादा आसानी से दाखिल करने में मदद मिलेगी। आयकर विभाग ने बयान जारी कर बताया कि आयकर रिटर्न फॉर्म आईटीआर-2 अब ई-फाइलिंग पोर्टल पर पहले से भरे गए डेटा के साथ ऑनलाइन दाखिल करने के लिए उपलब्ध है। इसके जारी होने के साथ ही वो सभी करदाता, जिनमें वेतनभोगी व्यक्ति भी शामिल हैं, जिनके पास कर योग्य पूंजीगत लाभ, क्रिप्टो इनकम आदि हैं,…
पटना। बिहार के पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि पहले क्या हाल था, आप सभी जानते हैं। 2005 से पहले यहां कोई काम नहीं होता था। मुख्यमंत्री नीतीश ने आज प्रधानमंत्री की मोतिहारी जनसभा में अपने संबोधन में कहा कि जब नवम्बर 2005 में भाजपा और जदयू की सरकार बनी, तब से लेकर 20 साल से हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से लोगों के हित में बिहार में बहुत काम किया जा रहा है। उन्होंने…
पूर्णिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर “महिला सुरक्षा” को प्राथमिकता देते हुए पूर्णिया जिले में सक्रिय “उड़ान गश्ती टीम” द्वारा आज विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों जैसे पार्कों का भ्रमण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है ताकि वे निर्भीक होकर शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों में भाग ले सकें। गश्ती दल ने विद्यालय परिसरों और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि उड़ान गश्ती दल की नियमित मौजूदगी से असामाजिक तत्वों पर…
पूर्वी सिंहभूम। झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि पाने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं जिला मुख्यालय पर पहुंचीं। कदमा, उलीडीह, आजाद नगर, धातकीडीह सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई इन महिलाओं ने लंबी कतार में खड़े होकर अपना नाम लिखवाया। महिलाओं ने बताया कि योजना के तहत पहले दो महीने तक उन्हें नियमित राशि मिली, लेकिन उसके बाद अचानक भुगतान बंद हो गया। राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें घर चलाने में काफी दिक्कत हो रही है। कई बार अंचल कार्यालय और जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान…
पश्चिम सिंहभूम। चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत टोकलो थाना क्षेत्र के मंगलपाट गांव में गुरुवार रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तोयरापाट टोला निवासी 35 वर्षीय सोमा केराई के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमा केराई गुरुवार रात अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने पीछे से उनके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। हमले से वे जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद अपराधियों ने लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई की, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये।…
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्री पूरी श्रद्धा और भक्ति भावना से यात्रा करते हैं, लेकिन कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें उपद्रवी और आतंकवादी तक बोला जाता है। यह मानसिकता हर प्रकार से भारत की विरासत और आस्था को अपमानित करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के अन्तिम दिन शुक्रवार को यहां राजघाट स्थित वसंता महिला महाविद्यालय में आयोजित ‘बिरसा मुंडा की विरासत, आदिवासी सशक्तीकरण और राष्ट्रीय आंदोलन’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस संगोष्ठी…
