Author: दिनरात खबर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान मानसून से त्राहिमाम-त्राहिमाम है। बरसात, बाढ़ और भूस्खलन से रास्ते बंद हो गए हैं। बादलों के फटने से बड़ी तबाही हुई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के ताजा आंकड़े हृदयविदारक हैं। इन आंकड़ों में 26 जून से अब तक कम से कम 234 लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई है। कहा गया है कि 596 लोग घायल हुए हैं और 826 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राहत, बचाव और खोज अभियान में सेना को शामिल किया गया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर में एनडीएमए के ताजा आंकड़े साझा किए गए हैं। कहा गया…

Read More

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता, जिन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में बोल्ड और ग्लैमरस किरदारों से दर्शकों का दिल जीता है, एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ और है। सोशल मीडिया पर तनुश्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद भावुक और परेशान नजर आ रही हैं। यह वीडियो खुद तनुश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह फूट-फूट कर रोती दिखाई दे रही हैं और उनका मूड काफी खराब लग रहा है। वीडियो में तनुश्री का दर्द और टूटापन साफ झलक रहा है, जिससे उनके फैंस भी…

Read More

नई दिल्ली। एल्कोहलिक बेवरेजेज का आयात करके भारत और पड़ोसी देशों में बिक्री करने वाली कंपनी मोनिका एल्कोबेव के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के साथ एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 286 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर सिर्फ 0.70 प्रतिशत प्रीमियम के साथ इसकी लिस्टिंग 288 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद लिवाली शुरू हो जाने के कारण शेयरों में तेजी का रुख बना। सुबह 10:30 बजे तक के कारोबार के बाद कंपनी के शेयर 289.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे…

Read More

पटना। बिहार विधानमंडल के मामसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही भी हंगामे के भेंट चढ़ गयी है। दोनों ही सदनों के बाहर और भीतर विपक्ष का हंगामा जारी है। बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने के पहले सदन के बाहर विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष के विधायकों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार से मतदाता सूची पुनरीक्षण को वापस लेने की मांग की है। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग की तरफ से कराये जा रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण नी विपक्षी दलों का आरोप है कि चुनाव आयोग…

Read More

पटना। बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र के तीसरे दिन विधानसभा-विधानपरिषद में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। बिहार तीसरे दिन विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मतदाता पुनरीक्षण पर अपनी बात रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को जवाब दिया। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि अपने माता-पिता का कार्यकाल देखें तेजस्वी यादव। राजधानी पटना तक में कोई शाम को नहीं निकलता था। पहले क्या बुरे हालत थे। उन्होंने कहा कि राज्य को केंद्र सरकार काफी मदद कर रही है। हमने मिलकर जहां कहीं भी कमी थी उसे पूरा कर दिया है। अब चुनाव…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें शपथ दिलवाई। वह झारखंड हाई कोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, मुख्य सचिव अलका तिवारी, हाई कोर्ट के अन्य न्यायाधीश, महाधिवक्ता राजीव रंजन, हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता, स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, काउंसिल के सदस्य समेत कई अधिवक्ता एवं कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने शिमला से स्कूली…

Read More

हजारीबाग। रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण स्थल पर बने गहरे गड्ढे में डूबकर वार्ड संख्या 24 के रहने वाले मुकेश राम की मौत बुधवार को हो गई। मृतक तीन बच्चों का पिता था। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना स्थल पर निर्माण कार्य कृष्ण कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कंपनी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्माण क्षेत्र में करीब 10 से 12 फीट गहरा गड्डा बारिश के कारण पानी से भर गया था, लेकिन वहां कोई बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा व्यवस्था नहीं…

Read More

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर 02 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई थी। राज्यसभा में न ही शून्यकाल चल पाया न ही प्रश्नकाल चल पाया। राज्यसभा के उपसभापति ने बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए कहा कि आज नियम 267 के तहत 25 नोटिस प्राप्त हुए हैं। इन नोटिस पर बिहार में चल रहे मतदाता सूची में विशेष पुनरीक्षण के मामले में चर्चा कराने…

Read More

अलवर। बिचगांव क्षेत्र में बुधवार सुबह भीषण हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 30 श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए। ये सभी एक ट्रक पर सवार थे जो हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। ट्रक पर सवार सभी कांवड़िये एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। घटना से आक्रोशित लोगों ने लक्ष्मणगढ़-मुंडावर रोड को जाम कर दिया। हादसा लक्ष्मणगढ़-मुंडावर रोड पर सुबह करीब 7.30 बजे हुआ, जब कांवड़ियों से भरा ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में बिचगांव निवासी गोपाल (22) पुत्र लालाराम और सुरेश प्रजापत (40) पुत्र कजोड़ीराम की मौके पर…

Read More

धनबाद: धनबाद में अवैध कोयला खनन के दौरान नौ मजदूर की मौत हो गई है. यह हादसा बाघमारा थाना क्षेत्र के ब्लॉक 2 में हुआ है, जहां अवैध रूप से चल रहे एक खदान में मलबा गिरने से ये मौतें हुईं हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार को धनबाद व बोकारो जिले के सीमा पर स्थित जमुनिया नदी किनारे कोयले का अवैध खनन किया जा रहा था. कहा जा रहा है कि 15 मजदूर कोयला खनन के लिए अवैध माइंस के अंदर गए थे. अवैध माइंस के अंदर कोयला खनन के दौरान पीलर कमजोर होने…

Read More