Author: दिनरात खबर

रांची। झारखंड के 24 में से 21 जिलों में अब तक सामान्य से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है । इनमें जिन तीन जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है उनमें गोड्डा, पाकुड़ और देवघर शामिल है।गोड्डा में 12, पाकुड़ 16 और देवघर में 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। वहीं राज्य के शेष जिलों में इस बार अच्छी बारिश हुई है।मौसम विभाग का यह आंकड़ा एक जून से 23 जुलाई तक का है। उल्लेखनीय है कि इस दौरान राज्य भर में 414.9 के मुकाबले 644.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जो सामान्य बारिश से 55 प्रतिशत…

Read More

वॉशिंगटन। चीन ने अमेरिका के एक सरकारी कर्मचारी को देश छोड़ने से रोक दिया है, जिसकी पुष्टि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को की। यह कर्मचारी निजी यात्रा पर चीन गया था, लेकिन अब उसे वहां से निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यह घटना अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच सामने आई है। विदेश विभाग ने कर्मचारी की पहचान उजागर नहीं की, लेकिन बताया कि वह अमेरिकी पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय से जुड़ा है, जो कि वाणिज्य विभाग के अंतर्गत आता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “हम इस मामले पर बहुत नजदीकी…

Read More

पटना। नेपाल के तराई क्षेत्रों और पड़ोसी राज्यों में हाे रही भारी बारिश से बिहार में गंगा, कोसी और बूढ़ी गंडक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इन नदियाें का जलस्तर बढ़ने से 9 जिलों बक्सर, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, मुंगेर, बेगूसराय, कटिहार, भागलपुर और खगड़िया में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई में गंगा नदी में पिछले 15 वर्षों में इतना जलस्तर कभी नहीं देखा गया। बक्सर में गंगा का जलस्तर पिछले साल की तुलना में 6 मीटर और पटना में 2 मीटर अधिक है। उधर, फरक्का बराज के सभी 108 गेट…

Read More

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचल दिया और बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में कांवड़ियों सहित 4 लोगों की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है। कार सवार लोग भी हादसे में घायल हैं। मौके पर पहुंची चार थानों की पुलिस ने घायलों को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी अनुसार हादसा गिरवाई थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे के शिवपुरी लिंक रोड स्थित शीतला माता मंदिर गेट के पास मंगलवार देर रात करीब 1…

Read More

अभिनेता संजय दत्त की पत्नी और पूर्व अभिनेत्री मान्यता दत्त ने अपना 47वां जन्मदिन मनाया। इस खास अवसर पर संजय ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। अभिनेता ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर मान्यता के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों की गहरी बॉन्डिंग और प्यार साफ झलक रहा है। इन तस्वीरों के साथ संजय ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने मान्यता के लिए अपना प्यार और सम्मान जाहिर किया। संजय दत्त पत्नी मान्यता को प्यार से ‘मां’ कहकर पुकारते हैं। उन्होंने मान्यता के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए…

Read More

चेस्टर-ले-स्ट्रीट। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मुकाबले में 13 रन की शानदार जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाबाद शतक और गेंदबाज क्रांति गौड के 6 विकेटों का अहम योगदान रहा। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट पर 318 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 84 गेंदों पर 102 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 14 चौके लगाए। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने तेज़तर्रार 50…

Read More

नई दिल्ली। विपक्षी दलों ने मंगलवार को संसद सत्र के लिए अपनी प्राथमिकताएं रखीं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संसद में स्वयं इसका जवाब देने की मांग की। इन मुद्दों में पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, डोनाल्ड ट्रंप का बयान तथा बिहार एसआईआर प्रक्रिया शामिल हैं। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में विपक्ष के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि विपक्ष मानसून सत्र के दौरान प्रमुख मुद्दों को उठायेगा…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भुवनेश्वर से आने वाला इंडिया वन एयर का 19 सीटर विमान लैंडिंग के दौरान अचानक फिसल गया। विमान रनवे से उत्तर दिशा की ओर घास पर जा रुका। इस विमान में दो पायलट सहित कुल 9 यात्री सवार थे। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। भुवनेश्वर से आने वाले इंडिया वन एयर विमान के सोनारी एयरपोर्ट पर आज सुबह लैंडिंग के समय आए झटके से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और कई यात्री डर…

Read More

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बीच संसद सत्र में इस्तीफे पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस्तीफे को कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की दूसरी बैठक में अनुपस्थित रहने से जोड़ा तो अखिलेश यादव ने इसे व्यक्तिगत फैसला बताया। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने इसे ‘सोवियत स्टाइल’ का इस्तीफा बताया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों को अचानक पद से हटाया जाता था। जयराम रमेश ने कहा कि सोमवार दोपहर 12:30 बजे धनखड़ ने बीएसी की पहली बैठक की अध्यक्षता की थी, जिसमें जेपी नड्डा और रिजिजू दोनों मौजूद थे। तय हुआ कि बैठक शाम 4:30 बजे फिर…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बनता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.12 प्रतिशत और निफ्टी 0.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और…

Read More