Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

बांग्लादेश विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हुई, 78 घायल, पांच की हालत नाजुक

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 22, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

ढाका। बांग्लादेश वायुसेना के प्रशिक्षण लड़ाकू विमान के राजधानी ढाका के उत्तरा में सोमवार को माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। इनमें 25 बच्चे शामिल हैं। इस विमान हादसे की जांच वायुसेना अपने स्तर पर भी कर रही है।

द डेली स्टार की खबर के अनुसार, मुख्य सलाहकार के विशेष सहायक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) प्रो. मोहम्मद सईदुर रहमान ने आज सुबह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में संवाददाता सम्मेलन में मृतकों की संख्या की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में घायल कम से कम 78 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उनमें से पांच की हालत गंभीर है। रहमान ने कहा कि मृतकों में 25 बच्चे हैं। इन बच्चों में कई तो 12 साल से कम उम्र के हैं। अन्य दो मृतकों में विमान का पायलट और स्कूल शिक्षिका शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 20 शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि पीड़ितों के रिश्तेदारों और अन्य लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी संस्थान में सेना तैनात की गई है।

blank

उल्लेखनीय है कि चीन में निर्मित इस प्रशिक्षण लड़ाकू विमान एफ-7 बीजीआई में उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद तकनीकी खराबी आ गई थी। बांग्लादेश इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के अनुसार, इस विमान ने दोपहर 1:06 बजे हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी। इसके कुछ देरबाद यह विमान दुर्घटनागस्त हो गया। अग्निशमन सेवा नियंत्रण कक्ष की ड्यूटी ऑफिसर लीमा खानम ने कहा था कि हमें दोपहर 1:18 बजे इस हादसे की सूचना मिली। कुछ खबरों में हादसे का समय 1ः30 बजे बताया गया।

See also  झांसी की बेटी आर्शी ने टेक्सास में बढ़ाया भारत का मान
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.