Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष का हंगामा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 21, 2025 बिहार No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना। बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में हंगामा होने के आसार हैं। आज से शुरू हो रहे सत्र में विपक्ष सदन नहीं चलने देने की बात कर रहा है। विपक्षी विधायकों ने विधानसभा के बाहर हाथ में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।

विपक्ष ने इन तख्तियों के जरिए बिहार में गुंडाराज का आरोप लगाया और विधानसभा परिसर में नारे लगाए। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया है कि भाजपा हत्या करवा रही है। भाजपा चाहे तो हत्या रुक सकती है। मंत्रिमंडल में दागी को शामिल किया गया है। समाज का कोई भी व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। अबकी बार महागठबंधन की सरकार बननी तय है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर गरीबों का नाम हटाया जा रहा है। विधि व्यवस्था का बुरा हाल है। अपराधियों की मौज है। सरकार जवाब दे वरना हम सदन चलने नहीं देंगे। राजद विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि बिहार की खराब विधि व्यवस्था पर हम चुप नहीं बैठेंगे।

एआईएमआइएम के अख्तरुल ईमान ने कहा कि संप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ हम महागठबंधन के साथ हैं। मतदाता पुनरीक्षण आम लोगों को वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिश है। बाहरी का वोटर कार्ड नहीं बनना चाहिए। विदेशी को बाहर करने की जिम्मेवारी सरकार की ही है। अफवाह फैलाई जा रही है। समाज के सच्चे नागरिक और गरीबों का नाम हटाया जा रहा है।

इससे पहले बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे। नीतीश कुमार के साथ विजय चौधरी और कुछ अन्य नेता भी नजर आए हैं।

See also  पटना समेत राज्य के पांच जिलों में पिंक बस सेवा की शुरुआत, सीएम नीतीश ने दिखायी हरी झंडी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.