नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र शुरू होने से कुछ समय पहले आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी से एकता की भावना को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भले ही राजनीतिक दलों के मत अलग हों, लेकिन देशहित में सभी का मन एक होना चाहिए। उन्होंने सभी दलों से संसद से सकारात्मक संदेश देने का आह्वान किया। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री ने परंपरागत रूप से मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने हालिया सैन्य, अंतरिक्ष और आर्थिक प्रगति से जुड़ी उपलब्धियां का भी उल्लेख किया। उन्होंने इस सत्र को राष्ट्र के लिए एक…
Author: दिनरात खबर
बीजापुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने रविवार देर रात को दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। तर्रेम थाना अंतर्गत हुई इस घटना की जिम्मेदारी नक्सलियों की जगरगुंडा कमेटी ने ली है। नक्सली ग्रामीणों के घरों में घुसे और उन्हें बाहर ले गए। इसके बाद धारदार हथियारों से उनकी हत्या कर दी। बीजापुर में पिछले 25 दिनों में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 6 ग्रामीणों, दो छात्रों एवं दो शिक्षादूतों सहित 10 लोगों की हत्या की है। बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गोवर्ना ने बताया कि 5 से 6 नक्सली रविवार देर रात को…
अररिया। जोकीहाट थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर किशनगंज के तेल व्यापारी से 19 जुलाई की रात्रि डेढ़ बजे हुए 1.58 लाख रूपये लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान,सूचना संकलन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल पलासी थाना क्षेत्र के डेहटी दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी मो. साकिर पिता मो.अनीस को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई रकम में से 70 हजार रूपये,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक मोबाइल जब्त किया है।जानकारी जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने सोमवार को दी। मामले…
रांची। सावन की दूसरे सोमवारी को लेकर राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। पहाड़ी मंदिर में रविवार देर रात नामकुम के स्वर्णरेखा से जल लेकर अहले सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चुटिया के सुरेश्वर धाम, कोकर के शिव मंदिर, लालपुर, डोरंडा, बरियातू, हिनू, हरमू , थड़पकना सहित अन्य शिवालयों में भी सोमवार सुबह से ही भीड़ लगी हुई है। सभी भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि मांग रहे हैं। हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय, हर हर शंभू के…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में मामूली तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सोना आज 100 रुपये से 110 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गया। इसके विपरीत चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,150 रुपये से लेकर 1,00,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 91,800 रुपये से लेकर 91,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के…
पोर्तरश, नॉर्दर्न आयरलैंड। अमेरिका के स्टार गोल्फर स्कॉटी शेफ़लर ने रविवार को रॉयल पोर्तरश में खेले गए ब्रिटिश ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला ब्रिटिश ओपन खिताब चार शॉट की बढ़त से जीत लिया। दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी शेफ़लर ने आखिरी राउंड में 68 का स्कोर किया। वे पहले से ही चार शॉट की बढ़त के साथ दिन की शुरुआत कर चुके थे। उन्होंने शुरू में तीन बर्डी लगाई, हालांकि आठवें होल पर एक बंकर से बाहर न निकल पाने के कारण उन्हें डबल-बोगी झेलनी पड़ी। इसके बावजूद, शेफ़लर की बढ़त कभी भी गंभीर खतरे में नहीं…
शिमला। हिमाचल प्रदेश में रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई उपमंडलों में आज एहतियातन सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। चंबा जिले में बारिश के कहर से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई हैं। अगले 72 घंटों के लिए मौसम विज्ञान विभाग ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के मंडी, कांगड़ा, चंबा, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कुल्लू जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। मंडी…
दीर अल-बलाह। गाजा में मानवीय सहायता की तलाश कर रहे कम से कम 85 फिलीस्तीनियों की रविवार को गोलीबारी में मौत हो गई, जो पिछले 21 महीनों में सहायता पाने वालों के लिए सबसे घातक दिन रहा। गाजा की स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। इस घटना के बीच इजराइल की सेना ने केंद्रीय गाजा के कई हिस्सों में नए निकासी आदेश जारी किए हैं। यह क्षेत्र अब तक जमीन पर सैन्य अभियान से अपेक्षाकृत अछूता रहा था और जहां कई अंतरराष्ट्रीय सहायता एजेंसियां कार्यरत हैं। रिपोर्टों के अनुसार, कई संगठनों को तत्काल अपने कार्यालय खाली करने के लिए…
हम सबके भीतर कुछ ऐसा होता है जो बेहद अपना, बेहद खास होता है, एक अनकही-सी पहचान, जो हमें औरों से अलग बनाती है। ये भावना अक्सर शब्दों में नहीं ढलती, लेकिन इसकी एक कोमल, चुपचाप सी आहट होती है। ज़रूरत बस उसे महसूस करने की होती है। फिल्म ‘डैला बैला: बदलेगी कहानी’ इसी आहट की खोज है। आशिमा वर्धन जैन का किरदार ‘डैला बैला’ उस संवेदनशीलता की मिसाल है, जो अपनी ही भीतरी आवाज को पहचानने और उसे दुनिया के सामने लाने की हिम्मत रखती है। यह फिल्म बताती है कि किसी को ‘गलत’ कह देने या उस पर…
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकियां देने के आरोप में हरियाणा के फरीदाबाद से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को हिरासत में लिया है। आरोपित की पहचान फरीदाबाद निवासी शुभम दुबे के रूप में हुई है। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इसकी जानकारी दी। अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को बताया कि बीती 14, 15 व 16 जुलाई को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) को मेल भेजकर दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मेल में दरबार साहिब के अलावा दिल्ली के स्कूलों और…
