Author: दिनरात खबर

कुआलालंपुर। थाईलैंड और कंबोडिया के नेता आज दोपहर यहां शांति वार्ता में हिस्सा लेंगे। थाईलैंड के वार्ताकार देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई के नेतृत्व में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंच चुके हैं। दोनों देश के नेता अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप की चेतावनी के बाद शांति वार्ता को तैयार हुए हैं। थाईलैंड के बैंकॉक पोस्ट अखबार की खबर के अनुसार, दोनों देशों के नेता आज दोपहर तीन बजे कुआलालंपुर में शांति वार्ता के लिए तैयार हैं। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी एशिया के इन दोनों देशों के बीच एक दशक से भी अधिक समय में हुए सबसे घातक संघर्ष को…

Read More

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना संग्रहालय के नवनिर्मित गंगा गैलरी, पाटली गैलरी एवं प्रेक्षा गृह का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया और वहां लगाये गये प्रदर्शों का अवलोकन किया। उद्घाटन सके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना संग्रहालय का उन्नयन एवं विस्तारीकरण कार्य बेहतर ढंग से किया जा रहा है। यह पुराना संग्रहालय है। यहां पर कई महत्वपूर्ण पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक प्रदर्श रखे गए हैं, उनका रखरखाव और बेहतर ढंग से हो इसलिए भवन का विस्तारीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि संग्रह को बेहतर ढंग से प्रदर्शित…

Read More

पूर्वी सिंहभूम: टाटा स्टील के आवासीय परिसर गोलमुरी जीएफएच-1 फ्लैट में शनिवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया। जब वहां चल रही एक प्रार्थना सभा में कथित तौर पर धर्मांतरण की गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। बताया गया कि फ्लैट में करीब 70 लोग एकत्रित थे, जो ईसाई समुदाय से जुड़े हैं। आरोप है कि वे स्थानीय लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन फ्लैटों में बीते कुछ दिनों से धार्मिक सभाएं हो रही थीं और कुछ महिलाएं आसपास के इलाकों में घूम-घूम कर लोगों…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यूनेस्को ने महाराष्ट्र के 12 मराठा किलों को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स का दर्जा दिया है। रायगढ़, तोरणा और प्रतापगढ़ जैसे किले न केवल स्थापत्य का प्रतीक हैं, बल्कि स्वराज्य की भावना के अमर संदेशवाहक भी हैं। प्रधानमंत्री ने मन की बात के 124वें एपिसोड में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने की आवश्यकता दोहराई, ताकि विभाजन के दर्द और बलिदान को स्मरण रखा जा सके। उन्होंने…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार सुबह भगदड़ में 6 लोगों की मौत और 25 से अधिक लोग घायल हैं।घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा है कि घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। कमिश्रनर आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय के मुताबिक मनसा देवी मंदिर मार्ग पर आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई है और 12 घायलों को राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीआरएफ…

Read More

वॉशिंगट। अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा उस समय टल गया जब मियामी जा रहे एक अमेरिकी विमान एए3023 के लैंडिंग गियर में अचानक आग लग गई। विमान में सवार 179 यात्रियों और चालक दल को आपातकालीन द्वार से तत्काल निकाल लिया गया। फायर ब्रिगेड और एयरपोर्ट इमरर्जेंसी टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग उस समय लगी जब मियामी जाने को तैयार विमान रनवे पर टैक्सिंग कर रहा था। हादसे में किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है। टेकऑफ से पहले विमान में आई परेशानी बताया जा रहा है कि विमान में…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ थाना परिसर से फरार आफताब अंसारी की लाश शनिवार की देर रात रजरप्पा थाना क्षेत्र से बरामद हुई। इस मामले में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई कराई और हिंदू टाइगर फोर्स के नेता राजेश सिन्हा को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले की जांच कर रहे पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने आफताब के परिजनों को बताया कि रजरप्पा थाना क्षेत्र के लोदरू बेड़ा गांव के समीप दामोदर नदी के किनारे आफताब की लाश फंसी है। संभावना जताई जा रही है कि 24 जुलाई की दोपहर जब वह थाने से फरार हुआ होगा, तो शायद दामोदर नदी…

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी पिछली बार फिल्म ‘मालिक’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हुई। अब हुमा कुरैशी के फैंस के लिए अच्छी खबर है। वह जल्द ही कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं, जिनमें से एक है उनकी आने वाली फिल्म ‘बयान’। रिपोर्ट के मुताबिक, हुमा की यह फिल्म अब टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 में अपना ग्लोबल प्रीमियर करने जा रही है। यह उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। दिलचस्प…

Read More

चेल्म्सफोर्ड। बेन डॉकिन्स के शानदार शतक और राल्फी अल्बर्ट की कुल 10 विकेटों की चमक के बावजूद इंग्लैंड अंडर-19 और भारत अंडर-19 के बीच खेला गया दूसरा यूथ टेस्ट मुकाबला बुधवार को ड्रॉ पर समाप्त हो गया। इस नतीजे के साथ दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुई। इंग्लैंड के लिए केंट के ओपनर बेन डॉकिन्स ने 136 रन बनाए और एडम थॉमस (91 रन) के साथ 188 रनों की साझेदारी की। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 324/5 पर घोषित की और भारत को 355 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन भारत की ओर से आयुष म्हात्रे की…

Read More

पटना। बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र के चौथे दिन विधानसभा की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी है। मतदाता विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) पर आज भी महागठबंधन के विधायकों का विरोध प्रदर्शन जारी है।मुख्य गेट पर विपक्ष के धरने के कारण बगल वाला गेट आज भी खोला गया। विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। 21 जुलाई को ही 57, 946 करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया गया था। आज समाज कल्याण विभाग के बजट पर चर्चा होगी, क्योंकि अनुपूरक बजट में सबसे अधिक राशि सरकार ने समाज कल्याण…

Read More