Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

नीतीश कुमार का तेजस्वी को जवाब-अपने पिता का कार्यकाल देखें शाम होेते ही कोई घर से नहीं निकलता था

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 23, 2025 बिहार No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना। बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र के तीसरे दिन विधानसभा-विधानपरिषद में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। बिहार तीसरे दिन विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मतदाता पुनरीक्षण पर अपनी बात रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को जवाब दिया। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि अपने माता-पिता का कार्यकाल देखें तेजस्वी यादव। राजधानी पटना तक में कोई शाम को नहीं निकलता था।

पहले क्या बुरे हालत थे। उन्होंने कहा कि राज्य को केंद्र सरकार काफी मदद कर रही है। हमने मिलकर जहां कहीं भी कमी थी उसे पूरा कर दिया है। अब चुनाव लड़ना है, तो चुनाव लड़िए। पहले किसी ने महिला के लिए कुछ नहीं किया। हम लोगों ने 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। हमने महिलाओं के लिए काफी कुछ किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने मुस्लिमों के लिए भी काफी कुछ काम किया है। आप (तेजस्वी) जब बीच में थे, तो कितना ज्यादा बड़ाई कर रहे थे। हम लोगों ने जितना काम किया है, उसी को लेकर चुनाव में जाएंगे। जनता जिसे जिताएगी,वह यहां (सरकार में) आएगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि हम सबका काम करते हैं। पहले का बजट क्या था सबको पता है, आज तीन लाख करोड़ से ज्यादा का बजट बिहार का है। हम लोग चारों तरफ घूम कर देखें हैं। एक-एक काम किए हैं।

नीतीश कुमार के बोलने के बाद भी सदन में जबरदस्त हंगामा जारी रहा। विपक्षी विधायक भाई वीरेंद्र के बोलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल यहां ना करें। इस दौरान वहां काफी हंगामा होता रहा। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

See also  कोचिंग के लिए निकली छात्रा का शव नदी से बरामद
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.