भागलपुर। भागलपुर में एकतरफा प्रेम में असफल होने पर लड़की को तेजाब पिलाकर हत्या करने के मामले में गुरुवार को न्यायालय ने फैसला सुनाया है। एडीजे-13 प्रशांत कुमार झा की अदालत ने नीरज कुमार उर्फ आनंद कुमार, रूबी कुमारी और प्रीति कुमारी को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तीनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 307, 326 और 342 के तहत दोषी ठहराया गया। न्यायालय ने नीरज पर 3.10 लाख और दोनों युवती पर 35-35 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में तीनों को 1 साल 9 महीने…
Author: दिनरात खबर
पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी कोचाकुली में बुधवार रात चोरों ने एक ही घर से दो वाहन चोरी कर इलाके में दहशत फैला दी। चोर सहदेव करुआ के घर से बुलेट मोटरसाइकिल (संख्या जेएच05डीएल-3929) और स्कूटी (संख्या जेएच05डीएक्स-6015) चुरा ले गए। घटना से बस्तीवासियों में जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है। सहदेव करुआ जेएलकेएम नेता गणपति करुआ के रिश्तेदार बताए जाते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गणपति करुआ और जेएलकेएम के जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह गुरुवार को मौके पर पहुंचे। गणपति करुआ ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस पूरी…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में शुक्रवार से तीन दिन भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से शुक्रवार को जिन इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है उनमें राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिले शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर पश्चिम जिलों के कुछ हिस्सों को छोड़कर शेष इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है। साथ ही कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है।…
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन बिहार में जारी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में विपक्षी दलों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी सहित विपक्षी इंडी गठबंधन के सांसदों ने हिस्सा लिया। विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संसद में विपक्ष के नेताओं बोलने नहीं दिया जाता। हम चर्चा की मांग कर रहे हैं, सरकार को…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को मुंबई में अनिल अंबानी की कंपनियों से जुड़े लगभग 50 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई अनिल डी. अंबानी समूह की कंपनियों और यस बैंक पर 3,000 करोड़ रुपये के कथित बैंक लोन धोखाधड़ी से जुड़े मामले में की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने यस बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में अनिल अंबानी के रिलायंस समूह (रागा कंपनीज) से जुड़े 35 से ज्यादा ठिकानों और 50 कंपनियों पर छापेमारी की है। हालांकि, अनिल अंबानी के निजी आवास पर तलाशी अभियान…
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी ) की एक बस सरकाघाट के मसरेन के पास गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार 20 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में 16 वर्षीय युवक सहित पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य महिलाएं की हालत भी नाजुक बनी हुई है। डीएसपी ने मौत की पुष्टि की है। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे मसरेन के त्रांगला…
मॉस्को। रूस की प्रमुख एयरलाइंस अंगारा का विमान एन-24 लापता हो गया है। उसमें 46 लोग सवार हैं। उड़ान भरने के कुछ देरबाद इसका संपर्क टूट गया है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवाओं का कहना है कि 46 लोगों को ले जा रहा एएन-24 यात्री विमान से रूस के अमूर क्षेत्र में संपर्क टूट गया है। एजेंसी तास के अनुसार अंगारा एयरलाइंस का यह विमान टिंडा हवाई अड्डे से कुछ किलोमीटर दूर एक निर्धारित चेकपॉइंट पर संपर्क करने में विफल रहा। इस विमान में दो बच्चों सहित 40 यात्री और छह चालक दल के…
लंदन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिनों की आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को लंदन पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी भरा स्वागत किया। उनके स्वागत में उत्साह से भरे लोगों की भीड़ देखी गई जिनके हाथों में तिरंगा था। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्वागत में खड़े लोगों का आभार जताते हुए इसे दिल को छूने वाला बताया। प्रधानमंत्री मोदी अपनी विदेश यात्रा के पहले पड़ाव में लंदन पहुंचे हैं, जहां भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में इसकी कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- यूके में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी है। निवर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है। चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा आवश्यक तैयारियों के पूरा होने के बाद की जाएगी। आयोग ने बुधवार को बताया कि गृह मंत्रालय की 22 जुलाई की अधिसूचना में जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे की जानकारी दी गयी है। आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत उपराष्ट्रपति पद के चुनाव आयोजित करने के लिए अधिकृत है। यह चुनाव राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 और उसके अंतर्गत बने नियमों के अनुसार…
वॉस्टर। भारत के युवा बल्लेबाज़ विहान मल्होत्रा ने शानदार शतक (120 रन, 123 गेंद) लगाया, लेकिन इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर राल्फी एल्बर्ट (6/53) की घातक गेंदबाज़ी के सामने भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। इंग्लैंड ने दूसरे अंडर-19 यूथ टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मजबूत बढ़त बना ली है। मल्होत्रा और अयुष म्हात्रे (80 रन, 90 गेंद) ने दूसरे विकेट के लिए 133 रन की तेज़ साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया था। उस समय भारत का स्कोर 170/1 था और लग रहा था कि टीम पहली…
