Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

वीडियो में फूट-फूटकर रोईं तनुश्री दत्ता, बोलीं मेरी मदद करो’

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 23, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता, जिन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में बोल्ड और ग्लैमरस किरदारों से दर्शकों का दिल जीता है, एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ और है। सोशल मीडिया पर तनुश्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद भावुक और परेशान नजर आ रही हैं। यह वीडियो खुद तनुश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह फूट-फूट कर रोती दिखाई दे रही हैं और उनका मूड काफी खराब लग रहा है। वीडियो में तनुश्री का दर्द और टूटापन साफ झलक रहा है, जिससे उनके फैंस भी परेशान हो उठे हैं। अब सभी के मन में यही सवाल है, आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने तनुश्री को इस हाल में पहुंचा दिया?

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “दोस्तों, मेरा अपने ही घर में शोषण किया जा रहा है। मुझे परेशान किया जा रहा है। मैंने परेशान होकर पुलिस को फोन किया। पुलिस आई और मुझे पुलिस स्टेशन आकर प्रॉपर शिकायत दर्ज कराने को कहा है। हो सकता है मैं कल दिन में जाकर शिकायत दर्ज कराऊं। इस समय मैं ठीक नहीं हूं। मुझे पिछले 4-5 दिनों से इतना परेशान किया जा रहा है कि मेरी तबीयत खराब हो गई है। मैं कोई भी काम नहीं कर पा रही हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरा घर पूरी तरह बिखरा पड़ा है। मैंने कोई भी नौकरानी नहीं रखी है, क्योंकि पहले मेरे साथ नौकरानियों को लेकर बहुत बुरे अनुभव हो चुके हैं। अक्सर वे चोरी करके भाग जाती थीं। इसलिए अब मुझे सारा काम खुद ही करना पड़ता है। मैं अपने ही घर में परेशानियों से घिरी हुई हूं। कृपया मेरी मदद कीजिए। मैं इस लगातार हो रहे उत्पीड़न से बेहद तंग आ चुकी हूं। 2018 में जब मैंने मी टू के तहत आवाज उठाई थी, तभी से ये सब चल रहा है। आज मैंने मजबूरी में और बेहद हताश होकर पुलिस को फोन किया। प्लीज़, कोई मेरी मदद करे… इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।”

See also  फैन्स ने रितेश देशमुख पर बरसाया प्यार, भावुक हुईं जेनेलिया

तनुश्री ने बाद में एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर की छत पर लगातार तेज़ और रहस्यमयी आवाज़ें आ रही हैं, जो उन्हें बेहद परेशान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस अजीब शोर से ध्यान हटाने के लिए वह अक्सर हिंदू मंत्रों का जाप करती हैं ताकि खुद को शांत रख सकें। तनुश्री ने इस समस्या को लेकर अपनी बिल्डिंग के मैनेजमेंट से भी शिकायत की, लेकिन उनके अनुसार, कोई ठोस समाधान नहीं निकला और समस्या जस की तस बनी हुई है। उनकी बातें सुनकर फैन्स और फॉलोअर्स उनके मानसिक और भावनात्मक हालात को लेकर चिंतित हो गए हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.