Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 40.57 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 31, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link



देवघर। सावन माह में देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। गुरुवार तड़के 04:15 बजे से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। श्रद्धालुओं को बीएड कॉलेज से तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए जिला प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा के बीच जलार्पण कराया जा रहा है।

बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिवभक्तों की गूंज है। कांवड़िए कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण कर रहे हैं। सुल्तानगंज से जल लेकर 105 किलोमीटर पैदल यात्रा कर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंच कर कांवड़िए जलार्पण करते हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार सावन मेला में अब तक कुल 40 लाख 57 हजार 220 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया है। देश के हर कोने और विदेश से भी भक्त भोलेनाथ को जलार्पण करने आ रहे हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी अजित पीटर डुंगडुंग ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सभी स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। बाबा बैद्यनाथ धाम स्थित पूरे मेला क्षेत्र में कुल 564 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। 9 हजार 650 पुलिस बल प्रतिनियुक्त किये गये हैं। साथ ही चार सीआरपीएफ की कम्पनी, दो पुलिस अधीक्षक, एनडीआरएफ की टीम मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त हैं। मेला में 101 स्थानों पर आवासन की व्यवस्था की गयी है। मेला में 81 चिकित्सक और पारा मेडिकल स्टाफ की संख्या 449 है। रूट लाइन और मंदिर परिसर के निगरानी के लिए 765 सीसीटीवी कैमरा, 200 एआई कैमरा और 10 ड्रोन कैमरा लगाए गए हैं। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी लगातार मंदिर परिसर और रूट लाइन का जायजा ले रहे हैं।

See also  लातेहार: युवक का शव कुएं में बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.