Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

लीग्स कप 2025: मेसी के दो असिस्ट से इंटर मियामी ने एटलस को 2-1 से हराया

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 31, 2025 स्पोर्ट्स No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

मियामी गार्डेंस (फ्लोरिडा)। इंटर मियामी के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने दो शानदार असिस्ट करते हुए अपनी टीम को लीग्स कप 2025 के पहले मुकाबले में बुधवार (भारतीय समयानुसार गुरुवार) को एटलस के खिलाफ 2-1 की रोमांचक जीत दिलाई।

यह मेसी का पहला मैच था, जब वह और उनके साथी खिलाड़ी जोर्डी अल्बा, एमएलएस ऑल-स्टार गेम में शामिल न होने के कारण लगे एक मैच के निलंबन के बाद मैदान में लौटे। मेसी ने मुकाबले के अंतिम सेकंडों में मार्सेलो वाइगांट को निर्णायक गोल के लिए असिस्ट किया, जिसने इंटर मियामी को जीत दिलाई।

मैच का पहला गोल 58वें मिनट में आया, जब मेसी ने टेलास्को सेगोविया को पास देकर स्कोरिंग का खाता खोला। इसके बाद एटलस के लिए 82वें मिनट में रिवाल्डो लोज़ानो ने बराबरी का गोल किया।

हालांकि, 96वें मिनट में वाइगांट ने निर्णायक गोल दागा, जिसे पहले ऑफसाइड करार दिया गया था, लेकिन वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) की पुष्टि के बाद गोल मान्य घोषित किया गया।

इस जीत के साथ जुलाई में मेसी के कुल पांच असिस्ट हो गए हैं। उन्होंने इस महीने आठ गोल भी किए, जिसके चलते उन्हें “मेजर लीग सॉकर प्लेयर ऑफ द मंथ” चुना गया। इस दौरान इंटर मियामी ने एमएलएस में 4 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ दर्ज किया।

पहले हाफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए लेकिन गोल नहीं कर पाए। मियामी के गोलकीपर रोको रियोज़ नोवो ने पहले हाफ में तीन बेहतरीन बचाव किए, जिनमें एक मौके पर उन्होंने एडुआर्डो एग्विर्रे के हेडर को शानदार तरीके से रोका। हाफ के अंतिम क्षणों में लुइस सुआरेज़ का एक शक्तिशाली शॉट क्रॉसबार से टकरा गया।

See also  ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर, जगदीशन को मिला मौका

इस मैच में अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डि पॉल ने इंटर मियामी के लिए डेब्यू किया। मेसी के राष्ट्रीय टीम साथी डि पॉल ने पिछले सप्ताह ही क्लब के साथ आधिकारिक अनुबंध किया था।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.