नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान से पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उत्पादों का व्यापार करने के आरोप में भारत की 6 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका के ताजा प्रतिबंधों का सामने करने वाली भारत की इन 6 कंपनियों के साथ दुनिया भर की 20 कंपनियां शामिल हैं। माना जा रहा है कि ईरान पर दबाव बढ़ाने की कोशिशों के तहत अमेरिका का ये कदम उठाया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए कहा कि भारत की 6 कंपनियों समेत दुनिया की 20 कंपनियों ने जानबूझकर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए ईरानी पेट्रोलियम उत्पादों की…
Author: दिनरात खबर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर लगाए गए 25% टैरिफ को लेकर देश भर में जबरदस्त हलचल है। मोदी सरकार ने ट्रंप के टैरिफ बम के जवाब में कहा है कि उसके लिए राष्ट्रीय हित सबसे पहले हैं और वह सभी जरूरी कदम उठाएगी जबकि विपक्ष ने ट्रंप के इस ऐलान के बाद मोदी सरकार पर हमला बोल दिया है। ट्रंप ने यह ऐलान करते हुए भारत को अपना दोस्त भी बताया लेकिन रूस और चीन के साथ कारोबार करने को लेकर नाराजगी जताई। सवाल यह है कि आखिर ट्रंप ने 25% टैरिफ लगाने का ऐलान ऐसे वक्त…
रांची। राजधानी के व्यस्तम इलाका सिरमटोली चौक से बुधवार की सुबह एक स्कूली छात्रा को अगवा कर लिया गया। ई रिक्शा से स्कूल जा रही छात्रा को अगवा करने के क्रम में अपराधियों ने सिरमटोली चौक के समीप फायरिंग भी की। सरेराह हुई इस घटना के बाद हरकत में आयी पुलिस ने काफी सक्रियता दिखायी। पड़ोस से 10 जिलों की पुलिस की मदद ली और सभी जगह सघन चेकिंग शुरू कर दिया। अपहरण के दो घंटे के अंदर ही अगवा स्कूली छात्रा को रामगढ़ के कुज्जू से सकुशल बरामद कर लिया गया। पकड़े जाने के डर से अपराधियों ने उसे…
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ और इसके साथ ही जुर्माना लगाने का ऐलान करके घरेलू शेयर बाजार में हड़कंप की स्थिति बना दी है। शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। स्टॉक मार्केट में मचे हड़कंप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाजार खुलने के बाद पहले मिनट में ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 4.42 लाख करोड़ की गिरावट आ गई। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू करके सेंसेक्स और निफ्टी दोनों…
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड क्षेत्र में पिछले साल हुए हादसे पर केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि एक साल बाद भी वायनाड हादसे के पीड़ित लोग संघर्ष कर रहे हैं। यह बेहद दुखद है कि सरकार ने पीड़ितों के लिए भेजी गई सहायता को ऋण के रूप में भेजा। पीड़ितों का कर्ज माफ किया जाना चाहिए। प्रियंका गांधी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, “वह लोग उस ऋण को कैसे चुकाएंगे? केंद्र सरकार के लिए यह एक छोटी सी राशि है, प्रधानमंत्री को यह पैसा माफ कर देनी…
गढ़वा। गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र के मंडरा गांव में बुधवार की अहले सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन चार की संख्या में आये हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान दिवंगत रामविलास पासवान के 35 वर्षीय पुत्र सुनील पासवान के रूप में हुई है। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। घटना स्थल पर कांडी पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुट गई है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेना चाही, लेकिन परिजन घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक को बुलाने एवं…
रांची। रांची से अपहृत स्कूली छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। छात्रा को रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस के डर से अपराधी छात्रा को सड़क पर फेंक कर भाग गए। पुलिस अपराधियों का पीछा कर रही है। रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने छात्रा की बरामदगी की पुष्टि की है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि रांची पुलिस को लड़की के अपहरण की सूचना मिली थी। इसके बाद पूरी रामगढ़ पुलिस सड़क पर निगरानी कर रही थी। इसी बीच मांडू और कुजू के बीच एक कार 150…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित गुवा थाना क्षेत्र के नूईया पंचायत स्थित प्राचीन वनदेवी मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मनोहरपुर प्रखंड के मणिपुर गांव निवासी मदन लोहार के रूप में की गई है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपित मानसिक रूप से अस्वस्थ है और बीते दो वर्षों से उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद गुवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक ने किरीबुरू अनुमंडल…
नई दिल्ली। लैपटॉप, डेस्कटॉप और आईसीटी डिवाइसेज की रीफर्बिशिंग सर्विसेज मुहैया कराने वाली कंपनी जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। हालांकि लिस्टिंग के बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण कंपनी के आईपीओ निवेशकों को मामूली झटका भी लगा। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 237 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी एंट्री करीब 49 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 350 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 355 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद बिकवाली शुरू हो जाने के…
अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे नए चेहरों से सजी ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी तूफानी दस्तक दी कि किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी। फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया और इसकी जबरदस्त सफलता को देखते हुए अजय देवगन तक को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार-2’ की रिलीज डेट आगे खिसकानी पड़ी। अब जब ‘सैयारा’ का जलवा कायम है, तो एक अगस्त को तय की गई नई रिलीज डेट पर भी असमंजस के बादल मंडराने लगे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन और उनकी टीम की योजना ‘सन ऑफ सरदार-2’ को देशभर में लगभग…
