नई दिल्ली। एथेंस (ग्रीस) में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के हरदीप ने 110 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। फाइनल मुकाबले में हरदीप ने ईरान के यज़दान रज़ा डेलरूज़ को कड़े मुकाबले में क्लाइटेरिया के आधार पर हराया, क्योंकि मैच 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ था। हरदीप ने क्वालिफिकेशन राउंड में कजाखस्तान के बाकतुर सोवेतखान को 2-0 से हराया। राउंड ऑफ 16 में उन्होंने पोलैंड के माटेउस यारोस्लाव टोमेल्का को 4-2 से मात दी। इसके बाद क्वार्टरफाइनल में यूक्रेन के अनातोली नोवाचेंको को 9-0 से पराजित किया। सेमीफाइनल में हरदीप…
Author: दिनरात खबर
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिकी स्पेस रिसर्च एजेंसी नासा के सैटेलाइट ‘निसार’ आज शाम को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। इसरो का ‘जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल’ (जीएसएलवी) आज शाम 5:40 बजे नासा-इसरो ‘सिंथेटिक एपरचर रडार’ (निसार) सैटेलाइट को सूर्य-समकालिक ध्रुवीय कक्षा में भेजेगा। यह सैटेलाइट 740 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित होगा। यह एक अत्याधुनिक रडार सैटेलाइट है, जो बादलों और बारिश के बावजूद 24 घंटे पृथ्वी की तस्वीरें ले सकता है। इसरो की तरफ से बुधवार को ट्वीट कर बताया गया है कि जीएसएलवी-एफ16 से निसार की लॉन्चिंग में बस कुछ समय बाकी है। जीएसएलवी-एफ16,…
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने वसई-विरार के पूर्व नगर निगम आयुक्त अनिल कुमार पवार के रिश्तेदार के घर से एक करोड़ 25 लाख रुपये नकद, अहम दस्तावेज तथा हार्ड डिस्क बरामद की है। वसई-विरार में किए गए 41 अनधिकृत निर्माण कार्य से संबंधित ईडी की यह छापेमारी मंगलवार को सुबह 7.30 बजे शुरु की गई थी और 18 घंटे बाद बीती मध्य रात 1.30 बजे छापामार कार्रवाई को बंद किया। इस संबंध में ईडी की टीम ने अब तक कोई अधिकृत ब्योरा नहीं दिया है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि ईडी की टीम ने मंगलवार सुबह 7.30…
पुंछ। पहलगाम आतंकी हमले के आतंकियों के खात्मे के लिए सेना ने श्रीनगर में ऑपरेशन महादेव चलाया था। इसी कड़ी में बुधवार को पुंछ के अंतर्गत कसलीयां में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। सेना ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन शिवशक्ति नाम दिया है । अभियान को लेकर सेना की व्हाइट नाइट कोर ने अपने आधिकारिक एक्स एकाउंट पर लिखा, भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पार कर घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया। त्वरित कार्रवाई और सटीक गोलाबारी ने उनके नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। आतंकियों से तीन हथियार…
पटना। बिहार की नीतीश कुमार की सरकार लगातार जन सरोकार के काम को आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 3000 रुपये करने की घोषणा की है।आज सुबह मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट कर लिखा कि आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपये की जगह 3 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपये की जगह 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी। मुख्यमंत्री ने लिखा कि नवम्बर 2005 में…
मॉस्को/टोक्यो/वाशिंगटन। रूस के सुदूर पूर्व के कामचटका क्षेत्र में आज भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.7 दर्ज की गई। एक अन्य समाचार विवरण में भूकंप की तीव्रता 8.8 बताई गई है। कामचटका में साल 1952 के बाद का यह सबसे शक्तिशाली भूकंप है। सखालिन क्षेत्र की सरकार के अनुसार, इसके बाद सेवेरो-कुरिल्स्क शहर के तटीय क्षेत्र में सुनामी की लहर आई। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास, जापान के अखबार द असाही शिंबुन और अमेरिकी समाचार चैनल सीएनएन की खबरों के अनुसार, कामचटका के स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 12:00 बजे (मॉस्को समयानुसार, 00:00…
पटना। बिहार में प्रमाण पत्र बनाने को लेकर चल रहे विवाद में एक और नया विवाद जुड़ गया है। जहानाबाद जिले में एक आय प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन में नाम “सैमसंग”, पिता का नाम “आईफोन”, माता का नाम “स्मार्टफोन” और पता गड्ढा लिखा गया था। यह मामला जहानाबाद जिले के मोदनगंज अंचल का है, जहां एक आवेदक ने ऑनलाइन आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया है। आवेदन में यह फॉर्म जब अंचल कर्मियों के पास पहुंचा तो वे चौंक गए और तुरंत इसकी सूचना अंचलाधिकारी मोहम्मद आसिफ हुसैन को दी। सीओ मोहम्मद आसिफ हुसैन ने इसे सरकारी व्यवस्था के…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही खरीदारी शुरू हो गई, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत और निफ्टी 0.09 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से जियो फाइनेंशियल, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, ट्रेंट…
बेलफास्ट। ऑर्ला प्रेंडरगास्ट (नाबाद 67 रन) की एक और शानदार पारी की बदौलत आयरलैंड ने सोमवार को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में ज़िम्बाब्वे को चार विकेट से हराकर दो मैचों की वनडे सीरीज़ 2-0 से अपने नाम कर ली। इससे पहले आयरिश टीम ने टी20 सीरीज़ में भी ज़िम्बाब्वे का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था। ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया, लेकिन एक बार फिर उनकी शीर्ष क्रम की बल्लेबाज़ी लड़खड़ा गई। 17वें ओवर तक स्कोर 54/4 हो गया। ऐसे में कप्तान चिपो मुगेरी (56) और मोडेस्टर मुपाचिक्वा (45) ने पारी को संभालते हुए पांचवें…
पटना। बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है, जिसकी वजह से राजधानी पटना सहित कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। सोमवार देर रात हुई बारिश ने पटना को पानी-पानी कर दिया, जिससे कई इलाके, जैसे राजेंद्र नगर और कंकड़बाग, तालाब और झील में तब्दील हो गए। सड़कों पर जलभराव से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पटना और पूसा के ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 1-2 दिनों तक पटना में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। दक्षिण बिहार में…
