Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आईआईटी-आईएसएम के 45वां दीक्षांत समारोह में हुई शामिल, पढ़े पूरा संबोधन

दिनरात खबरBy दिनरात खबरAugust 1, 2025 झारखंड No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

धनबाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू धनबाद बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंची. यहां से राष्ट्रपति सीधे आईएसएम के लिए रवाना हो गईं. धनबाद के आईआईटी आईएसएम का आज 45वां दीक्षांत समारोह है. जिसमें शामिल होने राष्ट्रपति धनबाद पहुंची हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईआईटी-आईएसएम धनबाद के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अवसर उनके जीवन की मेहनत, संघर्ष और उपलब्धियों का सम्मान है. उन्होंने सभी उपाधि और पदक प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी और कहा कि दीक्षांत समारोह जीवन के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है. राष्ट्रपति ने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा और कौशल का उपयोग समाज, देश और विश्व की समस्याओं के समाधान के लिए करें.

राष्ट्रपति ने कहा, “आज का दिन आईआईटी-आईएसएम के छात्रों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. आप एक विश्वस्तरीय संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए तैयार हैं. यह यात्रा नौकरी, उच्च शिक्षा, नवाचार या उद्यमिता की दिशा में हो सकती है.” उन्होंने छात्रों, उनके माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को भी बधाई दी, जिन्होंने उनके सफर में साथ दिया.

राष्ट्रपति ने आईआईटी-आईएसएम की 100 वर्षों की गौरवशाली विरासत की सराहना की. उन्होंने कहा, “यह संस्थान खनन और भूविज्ञान के क्षेत्र में विशेषज्ञ तैयार करने के उद्देश्य से स्थापित हुआ था. समय के साथ इसने अपने शैक्षिक दायरे को विस्तृत कर उच्च शिक्षा और अनुसंधान का अग्रणी केंद्र बन गया है.” उन्होंने संस्थान द्वारा तकनीकी विकास और नवाचार में योगदान को भी रेखांकित किया.

blank

राष्ट्रपति ने आईआईटी-आईएसएम में जनजातीय समाज के विकास के लिए कार्यरत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की प्रशंसा की. यह केंद्र एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल, डिजिटल साक्षरता, कौशल विकास और रोजगार-केंद्रित प्रशिक्षण के माध्यम से झारखंड के जनजातीय युवाओं को सशक्त बना रहा है. उन्होंने संस्थान के फाउंडेशन कौशल विकास कार्यक्रम की भी सराहना की, जो वंचित वर्ग की महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार के लिए काम कर रहा है.

See also  रांची के इस्लामनगर से आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

राष्ट्रपति ने कहा कि किसी राष्ट्र का विकास उसके सभी वर्गों के उत्थान में निहित है. उन्होंने आईआईटी-आईएसएम से उत्कृष्ट इंजीनियर और शोधकर्ताओं के साथ-साथ करुणामय, संवेदनशील और उद्देश्यपूर्ण पेशेवर तैयार करने की अपेक्षा जताई. उन्होंने कहा, “अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देकर आप देश के भविष्य को आकार दे सकते हैं.”

राष्ट्रपति ने भारत की युवा जनसंख्या को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताया. उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा और डिजिटल कौशल का प्रसार भारत को तकनीकी महाशक्ति बनाने की दिशा में अग्रसर कर रहा है. उन्होंने शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, नवाचार-केंद्रित और उद्योग-अनुकूल बनाने पर जोर दिया. साथ ही, इंटर-डिसिप्लिनरी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता बताई, ताकि छात्र जटिल समस्याओं के रचनात्मक समाधान खोज सकें.

अपने ज्ञान को व्यक्तिगत उन्नति तक सीमित न रखें, बल्कि इसे जनहित और राष्ट्र निर्माण के लिए उपयोग करें. ग्रीन इंडिया के निर्माण में योगदान दें, जहां विकास प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर हो.” उन्होंने जोर दिया कि नवाचार केवल बुद्धिमत्ता से नहीं, बल्कि सहानुभूति और नैतिकता से प्रेरित होना चाहिए.

 

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.