Author: दिनरात खबर

रांची। झारखंड में मौसम फिर से गर्म हो रहा है। राज्य के कई जिलों में बुधवार को तापमान बढ़कर 36 डिग्री को पार कर गया। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा जमशेदपुर में 36.4 और डाल्टेनगंज में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आठ मई के बाद तापमान में और बढोत्तरी होने की आशंका व्यक्त की है। विभाग ने बताया कि 15-20 को राज्य भर में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। इससे तापमान में सात से आठ डिग्री वृद्धि होने की आशंका है। हालांकि अभी भी राज्य के कई जिलों…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भारत की सैन्य कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि “आतंकिस्तान की कमर तोड़ दी गई है और देश की बेटियों के सिंदूर का बदला ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को अपनी सेना पर गर्व है, जिसने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जो वादा किया था, वह अब पूरा हो चुका है। आज पूरी दुनिया ने देख लिया कि भारत अपने ऊपर हुए किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा…

Read More

इस्लामाबाद। भारत के आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान में आधीरात बाद किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से मुल्क की सेना सकते में है। सैन्य प्रवक्ता और पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया और जनसंपर्क शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस पर आज सुबह मुंह खोला। उन्होंने पत्रकारों को संवाददाता सम्मेलन के लिए बुलवाया। उन्होंने कहा कि पंजाब और पीओके के शहरों पर भारतीय मिसाइल हमलों में कम से कम आठ पाकिस्तानी मारे हो गए और 35 घायल हो गए। उन्होंने मारे गए व्यक्तियों को आतंकवादी मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने निशाना बनाए गए आतंकी…

Read More

नई दिल्ली।​ पाकिस्तान ने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतर-राज्य संबंधों के स्थापित मानदंडों का घोर उल्लंघन बताया है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने माना है कि भारत के आक्रामक हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिकों की मौत होने की बात स्वीकारी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि भारत ​के हमले का पाकिस्तान को जोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार है। ​भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने भारतीय हवाई क्षेत्र में…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह करके पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया।इस जवाबी कार्रवाई में फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल से दागी गई स्कैल्प और हैमर मिसाइल भी फ्रांस में ही बनी हैं। राफेल में तीन तरह की मिसाइलें लगाई जा सकती हैं, जिसमें मीटियोर, स्कैल्प और हैमर मिसाइल हैं। इन तीनों मिसाइलों के साथ लैस होने की वजह से ही राफेल ने चीन और पाकिस्तान की नींद उड़ा रखी है। हाइली एजाइल एंड मैनोवरेबल म्यूनिशन एक्टेंडेड रेंज (हैमर) हवा से जमीन पर मार करने वाले रॉकेट के जरिए चलने वाली मिसाइल…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए मंगलवार को आधी रात के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए हैं। इस सैन्य कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है। रक्षा मंत्रालय ने इसे एक सुनियोजित, संतुलित और सीमित जवाबी कार्रवाई बताया है, जिसका मकसद आतंकवाद के केंद्रों को खत्म करना है, न कि किसी देश की सेना को निशाना बनाना।इस हमले में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। अब तक मिली जानकारी के…

Read More

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने डकवर्थ लुइस (डीएलएस) नियम के तहत आखिरी गेंद पर मैच अपने नाम किया। इस रोचक मुकाबले में गुजरात ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से मात दी। मुंबई की ओर से मिले 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही और साई सुदर्शन मात्र पांच रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जोश बटलर और कप्तान शुभमन गिल ने पारी को संवारा और टीम के स्कोर पर 78 रन तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर बटलर 30 रन बनाकर आउट हो…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )जिले के चाकुलिया प्रखंड के मटियाबांधी पंचायत में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने संयुक्त प्रेस वार्ता में इस घोटाले की जानकारी दी। जांच में पाया गया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम ( आरटीई) के तहत स्कूलों में बीपीएल बच्चों के नामांकन के लिए जमा किए गए दस्तावेजों की पड़ताल के दौरान यह फर्जीवाड़ा सामने आया। जनवरी 2023 से अब तक जारी 4567 जन्म प्रमाण पत्रों में से 4281 प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। इस मामले में…

Read More

लातेहार। लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाकपा माओवादियाें के पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी नक्सली गत 30 अप्रैल की रात को जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसापाट गांव के पास बन रहे सड़क निर्माण कार्य के मुंशी की हत्या तथा गाड़ियों को जलाने की घटना में शामिल थे। गिरफ्तार माओवादी नक्सलियों में सत्येंद्र यादव ,सूरजभान यादव, कृष्ण यादव ,राजेंद्र यादव और प्रसाद यादव शामिल हैं। सभी महुआडांड़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं। मंगलवार को महुआडांड़ थाना में प्रेस वार्ता करते हुए इंस्पेक्टर पीर मोहम्मद ने बताया…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मंगलवार को बोकारो में दो जगहों पर धापेमारी की। यह कार्रवाई जमीन कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर की गई है। ईडी की टीम बोकारो के चास स्थित राणा प्रताप नगर में महेश नागिया के घर पर पहुंची और छापेमारी की। वहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। महेश के तेतुलिया मौजा के जमीन फर्जीवाड़ा में शामिल अजहर और अख्तर हुसैन से संबंधों के कारण ईडी ने महेश के यहां दबिश दी है।ईडी की टीम ने बोकारो स्टील के एडीएम बिल्डिंग में भी छापेमारी की है। यह छापा तेतुलिया मौजा की…

Read More