मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए, इसके बाद मैच में बारिश ने कई बार खलल डाली और अंत में गुजरात को 19 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे गुजरात ने 7 विकेट के नुकसान पर आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि जब टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो हालात टेस्ट मैच…
Author: दिनरात खबर
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के अंदर 6-7 मई की रात भारतीय सेना की कार्रवाई पिछले सभी स्ट्राइक से अलग है। जैसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था, पहलगाम हमला भारत की आत्मा पर हमला है और हम इसका माकूल जवाब देंगे, यह कारर्वाई उसी तरह की है। बहादुर भारतीय सैनिकों ने एक ही साथ नौ स्थानों पर 21 आतंकी ठिकानों को तबाह कर डाला है। इससे पूरा देश संतुष्ट है, उत्साह में है, यूं कहें कि राष्ट्र गौरव से भर उठा है। इस अवसर पर किसी भी भारतीय नागरिक की यह पहली प्रतिक्रिया हो सकती है। सवाल इसके बाद…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित पोटका प्रखंड अंतर्गत धिरोल पंचायत के कुम्हार चौक में जलजमाव की समस्या को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लगभग 150 से अधिक परिवारों पर इसका सीधा असर पड़ा है। गांव की गलियों और घरों में घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।गांव की 70 वर्षीय नेत्रहीन वृद्धा लख्खी प्रिया की हालत बेहद दयनीय है। वे अकेले घर में रहती हैं और जलजमाव के कारण घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। उन्होंने बताया कि अब शरीर में इतनी ताकत…
पलामू। मेदिनीनगर-पांकी मुख्य मार्ग पर पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के बसडीहा में डंडार कॉलेज के पास मंगलवार रात सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। एक ट्रक ने पहले जाइलो कार को टक्कर मारी और फिर भागते हुए एक बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में जाइलो पर सवार जीजा-साला सहित चार लोगों की मौत हो गई। जाइलो में सवार एक महिला की हालत गंभीर है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर किया गया है। मृतकों में जाइलो सवार पांकी थाना क्षेत्र के दीदरा गांव निवासी कर्मदयाल यादव और रतनपुर निवासी गुलाबी यादव शामिल…
नई दिल्ली। पहलगाम हमले के जवाब में बुधवार तड़के भारतीय सशस्त्र सेनाओं का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विश्वसनीय सूचनाओं पर आधारित रहा। एयर स्ट्राइक के जरिये पाकिस्तान और पीओके में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया। भारत की प्राथमिक विदेशी खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के तैयार किए गए डोजियर के आधार पर बर्बाद किए गए आतंकी शिविरों का चयन किया गया। यहीं से आतंकियों को प्रशिक्षण देकर भारत में हमले करने के लिए भेजा जा रहा था। नेशनल मीडिया सेंटर में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भारतीय सेना और वायुसेना की ओर से विस्तृत…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत की ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या के प्रति भारत की प्रतिक्रिया है। केंद्रीय गृहमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आज कहा कि हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या के प्रति भारत की प्रतिक्रिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म…
पुंछ। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के कूटनीतिक दंडात्मक उपायों के बाद जम्मू -कश्मीर की सीमाओं पर पाकिस्तान लगातार संधर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पहलगाम हमले के दूसरे दिन से पाकिस्तान की यह हरकत जारी है। जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा के साथ सटे कईं इलाकों में पाकिस्तान की सेना ने रात को बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलाबारी की। इसकी चपेट में आने से सात नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि बीती देर रात और आज सुबह पुंछ और मेंढर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने…
पटना। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया आयी है। उन्होंने भी कहा है कि भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर आज पूरा देश गौरवान्वित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर हम सभी को अटूट विश्वास है। सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर नीतीश कुमार ने लिखा “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में आतंकवादियों के 09 ठिकानों…
PATNA: बुधवार को बिहार की राजधानी पटना समेत 300 जिलों में हवाई हमलों से बचने का अभ्यास किया जाएगा। बिहार के पटना, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और बेगूसराय जिले में मॉक ड्रिल होगा। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य युद्ध जैसे हालात में भारत की नागरिक तैयारियों का परीक्षण करना है। केंद्र, राज्य और जिला अधिकारियों के बीच समन्वय में सुधार करना भी है। मॉक ड्रिल के दौरान क्या- क्या होगा? ● हवाई हमले की चेतावनी के लिए सायरन गूंजेंगे। लोगों को सुरक्षित स्थान जैसे बंकर या मजबूत इमारतों में जाने का अभ्यास कराया जाएगा ● प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।…
रांची। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक अब गुरुवार को होगी। पहले यह बैठक बुधवार को चार बजे से होनी थी। बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल के कारण कैबिनेट की बैठक में बदलाव किया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने सूचित किया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक गुरुवार को दिन के तीन बजे से होगी। बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे। इसमें कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।
