पलामू। पलामू पुलिस ने हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से एक माओवादी को हथियार और नक्सली पर्चे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली कि बसडीहा स्थित ईंट भट्ठा के पास एक व्यक्ति लेवी वसूली के लिए आने वाला है। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ कमल ईंट भट्ठा पहुंचे। पहले से वहां एक व्यक्ति मौजूद था। पुलिस को देखकर संदिग्ध स्थिति में भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कुरदाग गांव निवासी उपेन्द्र कुमार यादव (35) के रूप में…
Author: दिनरात खबर
रांची। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद सजिद रशीदी ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को ऐतिहासिक बताते हुए कांग्रेस पार्टी और ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक मुसलमानों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। कांग्रेस ने मुसलमानों को धोखा दिया, अब देश का हर मुस्लिम नरेन्द्र मोदी के साथ है। रशीदी बुधवार को रांची प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अब मुसलमान जाग चुका है। अब हमें अपने बच्चों को सिर्फ़ मदरसों तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें मुख्यधारा की…
कोडरमा। जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 18 स्थित एक रिटायर्ड प्रोफेसर के आवास में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसमें नगदी के साथ-साथ लाखों के जेवर चुरा लिए गए हैं। मामले को लेकर गृहस्वामी जुगल किशोर प्रसाद ने बताया कि घर पर सिर्फ वे और उनकी पत्नी रहती हैं। वे दोनों हर दिन की तरह रात में खाना खाने के बाद घर के सभी कमरों के दरवाजों को बंद कर अपने बेडरूम में सोने के लिए चले गए। बुधवार की सुबह करीब 4 बजे जब वे उठे और अपने कमरे…
खूंटी। तोरपा के झामुमो विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि सरना कोड लागू करने की मांग को लेकर हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी। केंद्र सरकार को हर हाल में सरना कोड को लागू करना होगा। इसी मांग को लेकर नौ मई को आहूत धरना-प्रदर्शन को हमें सफल बनाना है। विधायक बुधवार को बैठक में बोल रहे थे। बैठक का आयोजन केंद्रीय समिति के निर्देश पर किया गया था। विधायक ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि धरना-प्रदर्शन में अधिक-अधिक संख्या ग्रामीणों को लाये और कार्यक्रम को सफल बनायें। उन्होंने कहा कि हम भगवान बिरसा मुंडा की धरती के रहनेवाले हैं। धरना-प्रदर्शन…
पलामू। जिले के तरहसी प्रखंड क्षेत्र के पकरी में कर्बला (कब्रिस्तान) चाहरदीवारी निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने बुधवार काे भी रोक दिया है। एक विशेष समुदाय को जंगल-झाड़ी चारागाह की आम गैरमजरूआ जमीन देने का आरोप लगाया। निर्माण कार्य बंद होने पर लाभुक समिति के अध्यक्ष इमरान अहमद और सचिव मेराज अहमद ने थाना में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि पकरी में खाता संख्या 83 प्लॉट नंबर 685 में कुल 60 एकड़ जमीन है। 1.4 डिसमिल जमीन पर कर्बला चाहरदीवारी निर्माण…
रांची। उपायुक्त सह जिला आपदा पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री और डीआईजी चंदन सिन्हा ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों और एनसीसी कैडेट्स को मॉक ड्रिल के दौरान कार्य एवं दायित्व की जानकारी दी। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने ऑपरेशन अभ्यास के अंतर्गत आपदा की स्थिति में नागरिक सुरक्षा के लिए डोरंडा क्षेत्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। वहीं डोरंडा के पुलिस लाइन केंद्र में दोनों अधिकारियों ने दायित्व की जानकारी देते हुए गृह मंत्रालय के गाइडलाइंस के अनुसार कार्य निर्वहन का निर्देश दिया। उल्लेेेेखनीय है कि मॉक ड्रिल को लेकर जिला प्रशासन की ओर से राजधानी के डोरंडा और…
रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ बुधवार को बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के अलारगो गांव पहुंचे। यहां वे प्रदेश के पूर्व मंत्री दिवंगत जगन्नाथ महतो के सुपुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू के विवाह के बाद आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी। इस खास मौके पर उन्होंने जगन्नाथ महतो की पत्नी और प्रदेश की पूर्व मंत्री बेबी देवी एवं उनके…
लखनऊ। अस्थमा लाइलाज बीमारी नहीं है, उचित उपचार व जीवन‑शैली में बदलाव से इसे पूरी तरह नियंत्रित कर सामान्य जीवन जिया जा सकता है। इस वर्ष ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा ने विश्व अस्थमा दिवस 2025 की थीम “इनहेलेशन उपचार सभी के लिए सुलभ बनाएं” निर्धारित की है। यह थीम विशेष रूप से इनहेलेड कॉर्टिको‑स्टेरॉयड्स (ICS) जैसी प्रभावी औषधियों को सुनिश्चित करने के महत्व को रेखांकित करती है। यह जानकारी किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. वेद प्रकाश ने दी। डाॅ. वेद प्रकाश ने बताया कि भारत में 3.4 करोड़ से अधिक लोग अस्थमा की बीमारी…
पिछले कुछ समय से टॉलीवुड एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि न तो लावण्या और न ही उनके पति वरुण तेज ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी थी। अब इस खुशखबरी पर खुद कपल ने मुहर लगा दी है। वरुण और लावण्या ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ यह जानकारी शेयर की है कि वे जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। इस खास पल को उन्होंने एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए लोगों के साथ शेयर किया। वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने हाल ही में…
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में मंगलवार रात मुंबई इंडियंस (एमआई) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेले गए मुकाबले में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई की टीम को एक बार फिर धीमी ओवर गति के चलते जुर्माने का सामना करना पड़ा है। वहीं, गुजरात के कोच आशीष नेहरा को ‘खेल भावना के विपरीत आचरण’ के लिए फाइन और डिमेरिट प्वाइंट दिया गया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को अंतिम ओवर में एक अतिरिक्त फील्डर 30-यार्ड सर्कल के अंदर लाना पड़ा, जो आईपीएल के नियमों के तहत धीमी ओवर गति पर इन-गेम पेनल्टी है। गुजरात…
