Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

जमशेदपुर में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले का खुलासा, पांच आरोपित गिरफ्तार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 6, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )जिले के चाकुलिया प्रखंड के मटियाबांधी पंचायत में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने संयुक्त प्रेस वार्ता में इस घोटाले की जानकारी दी। जांच में पाया गया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम ( आरटीई) के तहत स्कूलों में बीपीएल बच्चों के नामांकन के लिए जमा किए गए दस्तावेजों की पड़ताल के दौरान यह फर्जीवाड़ा सामने आया। जनवरी 2023 से अब तक जारी 4567 जन्म प्रमाण पत्रों में से 4281 प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं।

इस मामले में चाकुलिया के मटियाबांधी पंचायत सचिव सुनील महतो और वीएलई (प्रज्ञा केंद्र संचालक) सपन महतो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि पंचायत सचिव के लॉगिन आईडी से हजारों फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। इसके आधार पर लाभार्थियों ने न सिर्फ स्कूलों में नामांकन कराया बल्कि अन्य सरकारी योजनाओं और दस्तावेजों का भी लाभ उठाया।

blank

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनील महतो, सपन महतो, शिवम डे, हरिश प्रमाणिक और आरिफ आलम को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे सीपीयू, लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं जिनका उपयोग फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में किया जाता था। पुलिस ने इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने सभी प्रखंडों में इस तरह की जांच शुरू करने का आदेश दिया है। साथ ही फर्जी प्रमाण पत्रों की सूची संबंधित विभागों को भेज दी गई है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

See also  रांची: नवजात की मौत के बाद भी वेंटिलेटर पर रखने का आरोप, उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.