Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान सकते में, भारत की मिसाइलों ने आतंकी ठिकानों पर मचाई तबाही, आठ की मौत, आईएसपीआर ने की हमले की पुष्टि

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 7, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

इस्लामाबाद। भारत के आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान में आधीरात बाद किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से मुल्क की सेना सकते में है। सैन्य प्रवक्ता और पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया और जनसंपर्क शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस पर आज सुबह मुंह खोला। उन्होंने पत्रकारों को संवाददाता सम्मेलन के लिए बुलवाया। उन्होंने कहा कि पंजाब और पीओके के शहरों पर भारतीय मिसाइल हमलों में कम से कम आठ पाकिस्तानी मारे हो गए और 35 घायल हो गए। उन्होंने मारे गए व्यक्तियों को आतंकवादी मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने निशाना बनाए गए आतंकी ठिकानों को अभी आम स्थान निरूपित करने की कोशिश की।

द नेशन अखबार के अनुसार, सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में छह जगहों पर 24 हमले किए। इनमें अधिकांश मस्जिदें है। हमलों में आसपास के आवासीय ढांचों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान के सशस्त्र बल जवाब दे रहे हैं।

पाकिस्तान के सरकारी मीडिया के अनुसार, आधी रात के कुछ ही समय बाद कोटली, बहावलपुर, मुरीदके, बाग और मुजफ्फराबाद सहित कई शहरों में तेज विस्फोट हुए। लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने इसके तुरंत बाद घोषणा की कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पंजाब और पीओके के शहरों में मिसाइल हमला किया है। उन्होंने कहा कि यह मिसाइलें भारत के हवाई क्षेत्र के भीतर से दागी गईं। लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने कहा कि तबाही का आकलन किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ठीक आधीरात बाद पीओके के मुजफ्फराबाद के पास पहाड़ी क्षेत्र में जोरदार विस्फोटों की सूचना मिली। धमाकों के बाद पूरे शहर में बिजली गुल हो गई। इससे क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि बिना उकसावे के भारतीय वायुसेना ने अपने हवाई क्षेत्र से घातक हथियारों का उपयोग करके पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन किया है। मुरीदके और बहावलपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार और कोटली और मुजफ्फराबाद और पीओके में नियंत्रण रेखा के पार नागरिक आबादी को निशाना बनाया गया है। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने दावा किया है कि पाकिस्तान वायुसेना के सभी जेट विमान हवा में हैं। उन्होंने औपचारिक रूप से तीन शहरों पर भारतीय मिसाइल हमलों की पुष्टि की।

See also  खालिदा जिया आज लौट रही हैं स्वदेश, ढाका में स्वागत के लिए सैलाब

रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है। भारत ने पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया। इस्लामाबाद ने इसमें शामिल होने से इनकार किया। इस बीच भारतीय सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में घोषणा की, “न्याय हुआ। जय हिंद!” इससे पहले की पोस्ट में लिखा, हमला करने के लिए तैयार, जीतने के लिए प्रशिक्षित। उल्लेखनीय है कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के सबसे बड़े गढ़ पंजाब प्रांत में स्थित मरकज सुभान अल्लाह को भी तबाह किया है। यह जैश-ए-मोहम्मद बहावलपुर के परिचालन मुख्यालय के रूप में कार्य करता है। यह गढ़ 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा हमले सहित आतंकवादी योजनाओं से जुड़ा है। पुलवामा हमले के अपराधियों को इसी शिविर में प्रशिक्षित किया गया था।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.