Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

आईपीएल 2025: गुजरात ने आखिरी गेंद पर जीता मैच, मुंबई को डकवर्थ लुईस से 3 विकेट से हराया

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 7, 2025 स्पोर्ट्स No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने डकवर्थ लुइस (डीएलएस) नियम के तहत आखिरी गेंद पर मैच अपने नाम किया। इस रोचक मुकाबले में गुजरात ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से मात दी।

मुंबई की ओर से मिले 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही और साई सुदर्शन मात्र पांच रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जोश बटलर और कप्तान शुभमन गिल ने पारी को संवारा और टीम के स्कोर पर 78 रन तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर बटलर 30 रन बनाकर आउट हो गए। तब मैदान पर उतरे शरफेन रदरफोर्ड ने धमाकेदार अंदाज में कुछ बेहतरीन शॉट लगाए और बारिश की बाधा से पहले जरूरी रन रेट को प्राप्त कर लिया। बारिश शुरू हुई तो गुजरात को 14 ओवर में 99 रन बनाने आवश्यक थे, ऐसे में रदरफोर्ड के धमाके की वजह से 8 रन ज्यादा बने।

बारिश की वजह से कुछ देर खेल रुकने के बाद जब शुरू हुआ तो मुंबई ने अपने दोनों मुख्य गेंदबाजों को मोर्चे पर उतारा। जिसका टीम को फायदा भी हुआ। और अगले चार ओवर में गुजरात ने 35 रन बनाए और चार विकेट गंवाए। 18 ओवर में 132 के स्कोर पर बारिश ने फिर बाधा डाली और इस बार डीएलएस नियम के तहत गुजरात जरूरी स्कोर से पीछे थी। करीब एक घंटे बाद जब मैच शुरू हुआ तो गुजरात को संशोधित लक्ष्य के तौर पर 6 गेंद पर 15 रन बनाने थे। जिसे तेवतिया और गेराल्ड कोट्जे ने दीपक चहर की बालिंग पर बना दिया। हालांकि इस दौरान कोट्जे (12 रन) आउट जरूर हो गए। तेवतिया 11 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच में कप्तान गिल ने 43 रन की पारी खेली।

See also  IPL 2025: हैदराबाद ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंट्स

मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और अश्विनी कुमार को दो-दो सफलता मिली, जबकि दीपक चहर के खाते में एक विकेट रहा। इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। मुंबई के लिए विल जैक्स ने 53 रन, सूर्यकुमार यादव ने 35 रन और आखिर कार्बिन बोश ने 27 रन बनाए।

गुजराते के लिए साई किशोर को दो सफलता मिली। जबकि मो. सिराज, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान और गेरार्ड कोट्जे को एक-एक विकेट मिला।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.