रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम में आतंकवादी हमले को लेकर केन्द्र सरकार को फिर कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है। रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में कांग्रेस पार्टी की तरफ से ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 22 अप्रैल को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 बेगुनाह लोगों की जान चली गयी। केन्द्र सरकार ने खुद माना है कि यह खुफिया एजेंसी (इंटेलिजेंस) की विफलता थी। यह भी कहा है कि वे इसमें सुधार करेंगे। खरगे ने सवाल उठाया कि अगर सरकार को खतरे की…
Author: दिनरात खबर
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ने इस घटना को काफी दुखद बताया और शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए दो लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों का इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है। यह दुर्घटना कुर्सेला…
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को मुर्शिदाबाद दौरे के दौरान हालिया हिंसा में प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में बलिदान हुए जवान झंटू अली शेख की पत्नी को सरकारी नौकरी देने और उनके परिवार को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने सुत्ती में आयोजित प्रशासनिक सभा से घोषणा की कि झंटू अली शेख की पत्नी को होमगार्ड की नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी और उनके बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। इस घोषणा…
दुनियाभर में ‘मेट गाला 2025’ की चर्चा जोरों पर है। यह प्रतिष्ठित फैशन इवेंट हर साल ग्लैमर और स्टाइल का जलवा बिखेरता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। खास बात यह रही कि इस बार शाहरुख खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी ने पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय इवेंट में शिरकत की, जिससे बॉलीवुड की मौजूदगी और भी खास बन गई। वहीं, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी ने रेड कार्पेट पर अपने बेहद रोमांटिक अंदाज से सबका ध्यान खींचा। ‘मेट गाला 2025’ में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की एंट्री ने…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)में 7 मई, बुधवार को नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) से जुड़ी एक बड़े पैमाने की मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास केंद्र सरकार के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों—जैसे हवाई हमला, आतंकी वारदात या अन्य राष्ट्रीय संकट—में नागरिकों और प्रशासनिक एजेंसियों की तैयारियों को परखना है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालातों के मद्देनजर यह अभ्यास और भी महत्वपूर्ण हो गया है। ड्रिल के दौरान प्रमुख गतिविधियों में हवाई हमले की चेतावनी के लिए सायरनों का परीक्षण,…
नालंदा: बिहार के नालंदा जिले के पयर्टक स्थल राजगीर खेल परिसर में आयोजित मैच प्रतिस्पर्धा में खेलों की रौनक देखते ही बन रही है। जहां18 वर्ष से कम उम्र के 8500 खिलाङियों ने भाग लिया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का आगाज राजगीर में 4 मई को रंगारंग और भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ था। प्रधानमंत्री द्वारा भी वर्चुअल माध्यम से इसका उद्घाटन किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय खेल मंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री भी मौजूद रहे थे। इस खेल महोत्सव में 18 साल से कम उम्र के 8500 से अधिक बालक-बालिकाएं 28…
सुकमा। जिले के जगरगुंडा थाना अंतर्गत आने वाले तारलागुड़ा के उपसरपंच की नक्सलियों ने रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी है। नक्सली साेमवार दोपहर काे उपसरपंच मुचाकी रामाको उसके घर से पकड़ कर जंगल में ले गए थे। मृतक मुचाकी रामा निर्विरोध उप सरपंच निर्वाचित हुए थे। सुकमा पुलिस अधीक्षक एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि घटना सोमवार शाम की है। तारलागुड़ा के उपसरपंच मुचाकी रामा अपने घर में आराम कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों की वेशभूषा में नक्सलियाें का दल उनके घर पर पहुंचा। मुचाकी रामा को नक्सली अपने साथ पकड़कर बेनपल्ली के जंगल में ले…
पूर्वी सिंहभूम। भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की ओर से ट्रांसजेंडर समुदाय को लेकर दिए गए कथित विवादित और अपमानजनक बयान के खिलाफ मंगलवार को जमशेदपुर में एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हुआ। पूर्वी सिंहभूम ज़िले के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आयोजित इस प्रदर्शन में ट्रांसजेंडर समुदाय, महिला संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और नागरिकों सहित 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारी हाथों में इंद्रधनुषी ध्वज, संविधान की प्रतियां और नफरत के खिलाफ संदेश लिए हुए थे। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराते हुए स्पष्ट किया कि उनका अस्तित्व कोई अपराध नहीं, बल्कि उनका संवैधानिक अधिकार है। प्रदर्शन…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) जिला स्थित पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता के समीप स्थित सुमोना एचपी फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार सुबह तीन हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। पल्सर बाइक पर सवार अपराधियों ने पहले 300 रुपए का पेट्रोल भरवाया और फिर पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप से 25 हजार रुपये लूट लिए। लूट के वक्त ड्यूटी पर तैनात दो महिला कर्मचारी दुलारी सरदार और रेखा रानी सरदार मौके पर मौजूद थीं, जिन्हें अपराधियों ने धमकाकर कैश काउंटर से रुपये ले लिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने 500 का नोट देकर पेट्रोल भरवाया और…
खूंटी। रनिया प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है, जब एक भूखा जंगली हाथी बनई पंचायत के मनातू गांव में घुस आया और घुरन महतो के घर को ध्वस्त कर दिया। हाथी ने घर में रखे लगभग पांच क्विंटल चावल में से कुछ खा लिया और बाकी को बर्बाद कर दिया। घर गिरने से अंदर सो रहे घुरन महतो और उनकी पत्नी पुष्पा देवी मलबे के नीचे दब गईं। पुष्पा देवी को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन घुरन महतो गंभीर रूप से घायल हो…
